Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘लड़कियां गटर माउथ..’ रील विवाद पर रणवीर शौरे ने किया माफी मांगने से इनकार

Entertainment News Live: रणवीर शौरी ने अपनी वायरल रील पर खड़े हुए विवाद पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर लड़कियां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगी, तो उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए. वहीं, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और दूसरी ओर जन नायकन की कमाई में गिरावट आई है. आज साउथ सुपरस्टार फहद फासिल का जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Ranvir Shorey
Ranvir Shorey

Entertainment News Live in Hindi: रणवीर शौरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ मिलकर एक रील बनाई थी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. जिसे 150 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले थे. वहीं, ये रील सीजेपी नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान कुछ Gen-Z ने बनाई थी. रणवीर की इस रील को एक्स (ट्वीटर) पर एक यूजर ने शेयर किया था और उन्हें ट्रोल किया था. जिसके बाद रणवीर ने उस ट्रोलर को जवाब दिया. हालांकि इसके बाद रणवीर को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि वो किसी भी महिला के साथ इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं. क्योंकि जिस पर रणवीर ने जवाब दिया था, उस पर एक महिला की फोटो लगी थी. इसपर फिर से रणवीर ने जवाब दिया है.

दरअसल, एक महिला यूजर आईडी ने रणवीर शौरी को ट्रोलर करते हुए और मोदी का नाम लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था. जिसपर एक्टर ने उसे उसी लहजे में जवाब दिया था. जिसके बाद उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इसी को लेकर रणवीर शौरे ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ पूरे विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा,, ” मेरी टाइमसलाइन पर ऐसा कोई जवाब नहीं है. मैं ट्रोल करने वालों को उसी भाषा में जवाब देता हूं. जिसमें वो बात करते हैं और मुझे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है. आप जिस यूजर की बात कर रहे हैं वह एक जाना माना टॉक्सिक और गाली गलौज करने वाला अकाउंट है. मुझे उसका असली जेंडर और उम्र नहीं पता. वह अकाउंट जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है. वह इस बात से ज्यादा जरूरी है कि प्रोफाइल पिक्चर किसी लड़की की है या लड़के की. अगर लड़कियां गंदी भाषा का इस्तेमाल कर सकती हैं. गटर माउथ हो सकती हैं. तो उन्हें वैसे ही जवाब सुनने के लिए तैयार भी रहना चाहिए.

---विज्ञापन---

जन नायकन और स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 10.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 345.12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म की रिलीज़ को 16 दिन हो चुके हैं. मूवी को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने शुक्रवार को 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.4 प्रतिशत रही। वहीं, फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल में 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 186.33 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 310.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
08:47 (IST) 8 Aug 2026
Entertainment Live News: तलाकशुदा हसीना को डेट कर रहे हैं Harshvardhan Rane!

हर्षवर्धन राणे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने भी उसी बैकग्राउंड और लोकेशन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. इन समानताओं को देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Aug 08, 2026 08:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola