Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Exclusive: सलमान खान की आवाज बनना चाहते हैं मोहित जोशी, सागर को पैसों से प्यार तो मोहित को चाहिए सच्चा प्यार!

E24 Bollywood से बात करते हुए सिंगर मोहित जोशी और एक्टर सागर मल्होत्रा ने कई दिलचस्प खुलासे किए. अपने करियर के अलावा दोनों कलाकारों ने बिग बॉस और सलमान खान को लेकर भी बात रखी.

Chhadd Denne Aa Mohit Joshi Sagar Malhotra

Exclusive: फिल्मी दुनिया में हर कलाकार का अपना एक सपना होता है. कोई अपनी एक्टिंग से पहचान बनाना चाहता है, तो कोई अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करना चाहता है. कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें सामने आईं सिंगर मोहित जोशी और एक्टर सागर मल्होत्रा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में. दोनों कलाकारों ने अपने हाल ही रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग ‘छड देने आ’ को लेकर बातचीत की और अपनी पसंद से जुड़ी कई मजेदार बातें साझा कीं.

सलमान खान की आवाज बनना चाहते हैं मोहित जोशी

इंटरव्यू के दौरान सिंगर मोहित जोशी ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए बताया कि वो सलमान खान की आवाज बनना चाहते हैं. मोहित का कहना है कि भाईजान के लिए गाना उनके लिए काफी स्पेशल और दिलचस्प होगा. मोहित खासतौर पर सलमान खान के लिए एक सूफी गीत गाना चाहते हैं. सिंगिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की चाह रखने वाले मोहित के लिए ये एक खास सपना है.

---विज्ञापन---

सागर को पैसे से प्यार, मोहित को चाहिए सच्चा प्यार

इंटरव्यू के दौरान सिंगर मोहित जोशी के साथ एक्टर सागर मल्होत्रा भी मौजूद रहे. दोनों की पसंद को लेकर भी दिलचस्प बात सामने आई. जहां सागर का झुकाव पैसों की तरफ बताया गया, वहीं मोहित के लिए सच्चा प्यार ज्यादा मायने रखता है. दोनों की ये अलग-अलग सोच बातचीत को मजेदार बनाती है. हालांकि, रिश्तों और जिंदगी को लेकर हर इंसान की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं. रैपिड फायर प्रश्नों के दौरान, दोनों ने खूब मस्ती की.

बिग बॉस में काजी के दीवाने हैं सागर और मोहित

आगे बिग बॉस 20 को लेकर भी दोनों ने अपनी पसंद जाहिर की. सागर मल्होत्रा और मोहित जोशी, दोनों ही काजी के दीवाने हैं. सागर का कहना है कि काफी शानदार तरीके से घर के अंदर बने हुए और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो हैं.

---विज्ञापन---

‘छड देने आ’ सॉन्ग

बता दें हाल ही में मोहित जोशी की आवाज में ‘छड देने आ’ गाना रिलीज हुआ है. इस भावुक पंजाबी गाने को सिंगर मोहित जोशी ने अपनी आवाज दी है. इसके म्यूजिक वीडियो में सागर मल्होत्रा और निया चौहान लीड में हैं. ये गाना प्यार में मिलने वाले धोखे, अलगाव और उसके बाद खुद को संभालने के सफर को बेहद खूबसूरती से दिखाता है.

E24 Bollywood से इंटरव्यू में मोहित जोशी और सागर मल्होत्रा ने अपने गाने ‘छड देने आ’ के साथ-साथ निजी पसंद और दिलचस्प ख्वाहिशों पर भी खुलकर बात की.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2026 08:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो