Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर…’ गर्लफ्रेंड ने लगाई स्काउट की जमकर क्लास, लव की नियत पर उठाए सवाल!

Bigg Boss 20: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी नजर आईं. उन्होंने स्काउट की जमकर क्लास लगाई और लव की नियत पर सवाल उठाए.

Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ों के अलावा आपसी मनमुटाव भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के ‘वीकेंड का वार’ का एपिसोड आया, जिसमें सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट की कमान संभाली और कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने का काम किया. इस बीच शो से एक एविक्शन हुआ और मैरी कॉम घर से बेघर हो गईं. इस बार ‘वीकेंड का वार’ में लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता चर्चा का केंद्र बना. रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट को कंबल कांड को लेकर सख्त हिदायत दी. वहीं, मेकर्स ने शो के आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज किया, जिसमें स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी नजर आईं. यहां काशवी ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई और लव की नियत पर सवाल उठाए.

काशवी ने लगाई स्काउट-लव की क्लास

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी स्काउट को बताते हैं कि उनसे आज कोई मिलने आ रहा है. इसके बाद बिग बॉस 20 के स्टेज पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी एंट्री करती हैं. स्टेज पर गर्लफ्रेंड काशवी को देखने के बाद स्काउट के चेहरे से हवाइयां उड़ जाती हैं. काशवी आते ही स्काउट पर बरस पड़ती हैं. स्काउट के साथ-साथ काशवी लव की भी क्लास लगाती हैं. इसके साथ ही वो स्काउट को लव से दूर रहने की सख्त हिदायत भी देती हैं.

---विज्ञापन---

कैसा जा रहा है मसाज पार्लर…

शो के स्टेज पर आते ही काशवी ने स्काउट से कहा, ‘कैसे जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय?’ ये सवाल सुनने के बाद स्काउट अपना चेहरा छिपाने लगते हैं. इसके बाद काशवी ने लव की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ भी ऐसा करते हो?’ इस पर लव गिल ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे लिए ये सब नॉर्मल था, क्योंकि मेरे पेन हो रहा है.’ इसके बाद काशवी वापस स्काउट से सवाल पूछती हैं, ‘आपको कैसे लगा कि आप मेरी तुलना इससे (लव) कर सकते हैं?’ इस पर स्काउट ने जवाब देते हुए कहा, ‘तुलना इस बात को लेकर थी कि वो किस तरह से मेरी केयर कर रही है.’ इस पर भड़कते हुए काशवी ने कहा, ‘क्या टेकिंग केयर? अगर घर वाली फीलिंग चाहिए थी आपको तो आपको घर पर बैठना था. इट मेक्स मी फील डिसगस्टेड.’

स्काउट को सख्त हिदायत

आखिर में स्काउट को सख्त हिदायत देते हुए काशवी ने कहा, ‘अगर आपकी नजरों में 1 परसेंट भी इज्जत बची हुई है ना तो एक लाइन खींचो उसके (लव गिल) और अपने बीच में.’ इतना ही नहीं, काशवी ने ये भी कहा कि स्काउट तुरंत लव गिल से दूरी बना लें.

First published on: Oct 25, 2026 08:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो