Jailer 2 Box Office Collection Day 10: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. वहीं साउथ सुपरस्टार रनजीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. जल्द ही ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा छूने वाली है. आइए जानते हैं कि 10वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की.
400 करोड़ के बेहद पास पहुंची ‘जेलर 2’
सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया. रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है.
10वें दिन की कमाई
बात करें फिल्म के दसवें दिन फिल्म की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक 10वें दिन अब तक ‘जेलर 2’ ने 18.38 करोड़ की नेट कमाई की है. तमिल में 12.60 करोड़, तेलुगु में 3.44 करोड़ और हिंदी में 2.34 करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 430.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 367.23 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.
जेलर 2 के बारे में
‘जेलर 2’ साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. इस फिल्म के जरिए सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापसी की है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस बार फिल्म में रजनीकांत के साथ विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या भी लीड रोल में हैं. फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन का इसमें धमाकेदार कैमियो देखने को मिला है.