Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

72 में बदनाम हो रही सिनियर एक्ट्रेस! “भीख नहीं मांग रही…”! Amitabh Bachchan का भी लिया नाम !

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब किस बात को लेकर विवाद खड़ा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता कंवल के साथ हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक स्थिति और काम मिलने को लेकर की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 22, 2026 18:15
Share :
Anita Kanwal

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब किस बात को लेकर विवाद खड़ा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता कंवल के साथ हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक स्थिति और काम मिलने को लेकर की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। अनीता कंवल ने अपने वीडियो में बताया कि उनके बारे में दिखाई जा रही खबरों से उन्हें गहरी तकलीफ पहुंची है। उन्होंने कहा कि करीब छह महीने पहले एक मीडिया इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें काम मिलना बंद हो जाए या कमाई नहीं हो, तो वह कितने समय तक अपने खर्च संभाल सकती हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह लगभग एक से डेढ़ साल तक आर्थिक रूप से खुद को संभाल सकती हैं। हालांकि, उनके मुताबिक, इस बयान को ऐसे पेश किया गया, जैसे वह आर्थिक मदद मांग रही हों। अपनी बात रखते हुए अनीता ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा से काम की कमी और आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की थी, तब उनके बयान को इस तरह नहीं देखा गया था। ऐसे में एक महिला कलाकार के बयान पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? अनीता ने साफ किया कि वह एक सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हैं। कुछ निवेश में उनसे गलतियां हुई थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी जिंदगीभर की कमाई खत्म हो गई है या वह दूसरों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि उनमें आज भी काम करने और कमाने की पूरी क्षमता है और वह अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रही हैं।

First published on: Oct 22, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो