Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 2: शनिवार को आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ ने पलट दिया गेम, दूसरे दिन कमाई में लगाई लंबी छलांग

Udta Teer Box Office Collection Day 2:आयुष्मान खुराना की स्पाय कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' की कमाई में शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.

Udta Teer Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 2 दिन हो गए हैं. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके बावजूद पहले दिन इस फिल्म ने उम्मीद से काफी कम कमाई की. हालांकि, दूसरे दिन हमें अच्छे रिव्यू का असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला, क्योंकि फिल्म ने दूसरे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया. शनिवार को मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जो फिल्म के लिए एक अच्छा बदलाव है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

‘उड़ता तीर’ की कमाई में आया उछाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाय कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 76.8 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ ‘उड़ता तीर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 11.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 13.53 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में यह बढ़ोतरी देख उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ हिट साबित होगी.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई के साथ-साथ इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी वृद्धि दर्ज की गई है. शनिवार को पूरे भारत में फिल्म के 6,164 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 21.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन सुबह के शो में 8.54 प्रतिशत, दोपहर के शो में 27.62 प्रतिशत, शाम के शो में 33.00 प्रतिशत और रात के शो में 42.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. शनिवार को सिनेमाघरों में इसका कुल फुटफॉल 3,17,835 दर्ज किया गया.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘उड़ता तीर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो दूसरे दिन यहां भी उछाल देखने को मिला. Sacnilk.com के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की इस स्पाय कॉमेडी फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 16.28 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

First published on: Oct 25, 2026 07:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो