Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाकशुदा हसीना को डेट कर रहे हैं Sanam Teri Kasam के Harshvardhan Rane, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

हर्षवर्धन राणे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने भी उसी बैकग्राउंड और लोकेशन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. इन समानताओं को देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Harshvardhan rane
Harshvardhan rane

फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, हर कलाकार अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहता है. अक्सर ही फैंस भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की डेटिंग लाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. वहीं, ‘सनम तेरी कसम’ के एक्टर हर्षवर्धन राणे की डेटिंग लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी शामिल हैं. लोग दोनों की डेटिंग को लेकर कयास लगा रहे हैं.

हर्षवर्धन ने शेयर की वेकेशन की फोटोज

दरअसल, हर्षवर्धन राणे का नाम टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ जुड़ रहा है. दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो उनके वेकेशन की तस्वीरें बताई जा रही हैं. हर्षवर्धन और संजीदा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लोकेशन के खूबसूरत नजारे नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, हर्षवर्धन ने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह चाय-नाश्ता बनाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में तवा और गैस स्टोव भी दिखाई दे रहा है. वहीं, संजीदा शेख ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वही तवा, गैस स्टोव और खूबसूरत नजारे नजर आ रहे हैं. संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरों में एक जैसा बैकग्राउंड और लोकेशन नजर आ रही है. संजीदा अपनी तस्वीरों में चाय का आनंद लेते हुए दिख रही हैं. दोनों कलाकारों की तस्वीरों में इन समानताओं ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

लोगों ने संजीदा और हर्ष की तस्वीरों पर किए कमेंट्स

हर्षवर्धन और संजीदा की तस्वीरों पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “तो इसका मतलब है कि दोनों डेट कर रहे हैंय” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तो आखिरकार ये कंफर्म हो गया है. ये हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “आप और हर्ष साथ हैं.”

पहले भी जुड़ चुका है संजीदा और हर्षवर्धन का नाम

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब हर्षवर्धन और संजीदा के रिश्ते की अटकलें लगाई जा रही हैं. इससे पहले 2023 में भी दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई थीं. दोनों पहली बार 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तैश’ में नजर आए थे और उन्हें काफी पसंद किया गया था.

आमिर अली संग हुआ था संजीदा का तलाक

वहीं, संजीदा की बात करें तो 41 साल की एक्ट्रेस ने साल 2012 में एक्टर आमिर अली के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है. हालांकि, आमिर और संजीदा का 2022 में तलाक हो गया. शादी के कई साल बाद अब संजीदा का नाम किसी के साथ डेटिंग को लेकर जुड़ रहा है. हालांकि, हर्षवर्धन और संजीदा ने इन खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 16: ‘स्पाइडर मैन’ ने बिगाड़ा ‘जन नायकन’ का खेल, 16वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2026 08:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola