Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेगम के गहने बेचेंगे Mr.Faisu? Madina में निकाह के बाद आई कैसी नौबत? बीवी Tanya का रिएक्शन Viral !

मदीना में निकाह और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद मिस्टर फैजू यानी फैसल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब फैजू अपने एक व्लॉग को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में बेगम तान्या के गहने बेचकर नई चमचमाती कार खरीदने की बात कह दी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 21, 2026 17:24
Share :
Mr.Faisu

मदीना में निकाह और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद मिस्टर फैजू यानी फैसल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब फैजू अपने एक व्लॉग को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में बेगम तान्या के गहने बेचकर नई चमचमाती कार खरीदने की बात कह दी। इस पर तान्या का जवाब भी काफी मजेदार है। दरअसल, शादी के बाद फैजू अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पल शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान तान्या के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि गहने जमा कर लो, वह सुनार से बात कर लेंगे और सारे गहने देकर एक अच्छी सी गाड़ी खरीद लेंगे। फैजू ने तान्या से यह भी पूछा कि क्या वह इस फैसले में उनके साथ हैं। इस पर तान्या ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘गुड आइडिया, वेरी नाइस! मैं आपके साथ हूं। मुझे सोने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मुझे डायमंड पसंद है।’ तान्या का यह जवाब सुनकर दोनों की नोक-झोंक चर्चा में आ गई। वैसे, इससे पहले भी जूलरी शॉप पर सोना खरीदने पहुंचे फैजू के साथ दुकानदार ने दूसरी बीवी के लिए सोना लेने आने का मजाक किया था। इस पर फैजू ने हंसते हुए कहा था कि ऐसा मत करो, उनकी पत्नी पास में ही खड़ी हैं।

First published on: Oct 21, 2026 05:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो