Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor से हुई बहुत बड़ी गलती! एक्टर के अल्फाज़ो ने किया बर्बाद! रामलीला में किया ‘ब्लंडर’!

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। कभी फिल्म में उनके भगवान राम के लुक की तारीफ हो रही है, तो कभी उनकी एक्टिंग को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बार रणबीर अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 22, 2026 18:20
Share :
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। कभी फिल्म में उनके भगवान राम के लुक की तारीफ हो रही है, तो कभी उनकी एक्टिंग को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बार रणबीर अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दशहरे के मौके पर उनसे शब्दों के चुनाव में ऐसी चूक हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, गलती का एहसास होते ही एक्टर ने माफी मांग ली। दरअसल, 20 अक्टूबर को रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण के प्रमोशन के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में दशहरे के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ रवि दुबे, यश और फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम में रणबीर ने दशहरे के महत्व और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। लेकिन अपनी बात रखते हुए वह एक शब्द गलत बोल गए, जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया। रणबीर ने कहा कि दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी। हालांकि, बयान में जीत की जगह अंत शब्द का इस्तेमाल होने से उनके कहने का मतलब बदल गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी गलती पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। वहीं, 21 अक्टूबर को चेन्नई में रामायण पार्ट वन की म्यूजिक एल्बम लॉन्च के दौरान रणबीर ने इस मामले पर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था, बल्कि शब्दों के चुनाव में उनसे गलती हुई। अपनी बात रखते हुए उन्होंने फिल्म रॉकस्टार के गाने की लाइन, “जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे” का जिक्र किया और सभी से तहे दिल से माफी मांगी।

First published on: Oct 22, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो