बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं. बीते काफी समय से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर ही कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. वहीं, बीते दिनों सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चली थीं और उस दौरान एक्टर घर में ही मौजूद थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जो सिर्फ 41 साल के थे.
दरअसल, IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश, जो सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात थे, अचानक बीमार पड़ गए और मौके पर ही गिर गए. इसके बाद दूसरे पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर गए. हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई
सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी. क्योंकि एक्टर के घर के बाहर बीते साल और उसके बाद भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी. बीते साल उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, जांच में पता चला था कि उस फायरिंग का मकसद सिर्फ एक्टर को डराना था. इस घटना के बाद सलमान खान ने घर के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवाया था.
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद
बता दें कि 1998 में कथित तौर पर सलमान खान द्वारा किए गए काले हिरण के शिकार के बाद लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार से बदला लेना चाहता था. इसके बाद बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्हें काली मंदिर में जाकर सलमान खान से माफी मांगने के लिए भी कहा गया था. हालांकि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. वहीं, सलमान खान ने लगातार मिल रही धमकियों को लेकर कहा था, “भगवान, अल्लाह सब उन पर है. जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है. बस यही है. कभी-कभी इतने सारे लोगों को साथ घूमना परेशानी का सबब बन जाता है.”
जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
काम की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है. यह फिल्म पहले ‘Battle of Galwan’ के नाम से बनी थी, लेकिन बाद में इसका टाइटल बदलकर ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ कर दिया गया. फिल्म की रिलीज को लेकर भी बदलाव हुए हैं और इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग दोबारा किए जाने की खबरें सामने आई हैं. इसके अलावा, सलमान खान नयनतारा के साथ फिल्म SVC63 में नजर आएंगे. फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- तलाकशुदा हसीना को डेट कर रहे हैं Sanam Teri Kasam के Harshvardhan Rane, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल