Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: 9वें दिन भी जारी रहा ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा, इतने करोड़ के पार पहुंचा टोटल कलेक्शन

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 9: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन भी करोड़ों का कारोबार किया, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 345.12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 9: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. 30 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से कमाई के मामले में ऐसा तूफान उठाया है, जिसके आगे बड़ी-बड़ी फिल्में पस्त हो गई हैं. भारत में रिलीज के नौ दिन बीत जाने के बाद भी टॉम हॉलैंड का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आइए जानते हैं नौवें दिन के बाद फिल्म की कुल कमाई कितनी हो गई…

9वें दिन भी थिएटर्स में कमाई जारी

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपनी रिलीज के 9वें दिन यानी शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 10.42 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस दर्ज किया है.

---विज्ञापन---

दूसरे हफ्तों में कुल कमाई का आंकड़ा

सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपने पहले हफ्ते के दौरान 334.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब 9 दिनों का सफर पूरा करने के साथ ही इस सुपरहीरो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 345.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वीकेंड पर हुई थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ने 30 जुलाई को 60.60 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी और दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये जुटाए थे. हालांकि, सबसे बड़ी छलांग पहले वीकेंड पर देखने को मिली, जब फिल्म ने शनिवार को 70.25 करोड़ और रविवार को अब तक की सबसे बड़ी 77.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी.

---विज्ञापन---

दूसरी हॉलीवुड फिल्मों पर पड़ा असर

‘स्पाइडर-मैन’ के इस जबरदस्त क्रेज का असर अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्मों पर भी पड़ा है. इससे पहले क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही थी, जिसमें खुद टॉम हॉलैंड भी थे. हालांकि, इस नई फिल्म के आते ही ‘द ओडिसी’ की रफ्तार थम गई है.

दिग्गज सितारों से सजी है फिल्म

मार्वल की इस बड़ी फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ-साथ जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक (Sadie Sink), जैकब बैटलन, मारिसा टोमेई, जॉन बर्न्थॉल, फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh) और ट्रामेल टिलमैन जैसे दिग्गज हॉलीवुड कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2026 07:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola