Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: सिनेमाघरों में फ्लॉप के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, जानें कब और कहां देखें

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release:कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म फ्लॉप साबित हुई. अब करीब डेढ़ महीने बाद फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है.

Bharat Bhagya Vidhata OTT Release
Bharat Bhagya Vidhata OTT Release

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, फिल्म की रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद अब यह ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग की डिटेल सामने आई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता

दरअसल, ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से ZEE5 पर देखी जा सकेगी. ZEE5 ने रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए नया ट्रेलर भी पोस्ट किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आम नर्सों की अनकही कहानी, जिन्होंने 26/11 की सबसे काली रात में असाधारण हिम्मत दिखाई. कुछ हीरो कभी सामने नहीं आए. उनकी कहानियां कभी नहीं बताई गईं. अब तक. ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आ गया है. फिल्म का प्रीमियर 14 अगस्त को हिंदी में ZEE5 पर होगा.”

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में कंगना ने कही ये बात

वहीं, ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा था, “कुछ कहानियां आपको खुद चुनती हैं, क्योंकि वे सुनाए जाने लायक होती हैं. ‘भारत भाग्य विधाता’ ऐसी ही एक फिल्म है. एक एक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों भूमिकाओं में मेरे लिए उन हेल्थकेयर वर्कर्स की अनकही कहानियों को सामने लाना बहुत जरूरी था, जो 26/11 के हमलों के दौरान बहादुरी से आतंक के बीच इंसानियत की मिसाल बने रहे. उनकी हिम्मत किसी पहचान या तारीफ की चाहत से नहीं, बल्कि कर्तव्य और दया की अटूट भावना से इंस्पायर थी. आजादी के दिन के आसपास इस फिल्म को रिलीज करने से इसका संदेश और भी सार्थक हो जाता है.”

क्या है भारत भाग्य विधाता की कहानी

फिल्म की कहानी 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बारे में है। फिल्म में दिखाया जाता है कि जब आतंकी एक अस्पताल में दाखिल होते हैं तो वहां की नर्सें और डॉक्टर मिलकर मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि फिल्म जून में दिलजीत दोसांझ की मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.हालांकि, ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जबकि कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. 30 से 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सिर्फ 7.04 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 8.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Prime Video की 7 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में छिपा है तगड़ा ट्विस्ट, कहानी के आखिर तक नहीं झपकेंगी पलकें

First published on: Aug 08, 2026 01:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola