Amrapali Nirahua Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे सुपरहिट और पसंदीदा जोड़ियों में शुमार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सावन के महीने में जहां हर तरफ हरी साड़ी का क्रेज देखने को मिलता है, वहीं इस जोड़ी के एक दो साल पुराने बेहद खूबसूरत और सादगी भरे रोमांटिक गाने ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यूट्यूब पर 34 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है.
यूट्यूब पर 34 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ (Maroon Color Sadiya) ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है. यूट्यूब पर रिलीज होने के दो साल बाद भी इस गाने का खुमार कम नहीं हुआ है और इसे 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
फिल्म ‘फसल’ का रोमांटिक और सादगी भरा गाना
यह गाना 12 मार्च 2024 को यूट्यूब पर आई फिल्म ‘फसल’ (Fasal) का हिस्सा है. खेतों के बीच फिल्माए गए इस रोमांटिक गाने में किसी भी तरह का शोर-शराबा या अश्लीलता नहीं है. गाने में आम्रपाली मरून रंग की साड़ी, कानों में बालियां और पैरों में पायल पहने बेहद खूबसूरत देसी अंदाज में नजर आ रही हैं.
नीलमकल और कल्पना की सुरीली आवाज
इस खूबसूरत लोकगीत को गायक नीलकमल सिंह (Nilkamal Singh) और गायिका कल्पना पटवारी (Kalpana Patwari) ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाने के दिल को छू लेने वाले बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका कर्णप्रिय और मधुर संगीत ओम झा ने तैयार किया है.
इंस्टाग्राम रील्स पर बना नया कीर्तिमान
यह गाना सिर्फ भोजपुरी बोलने वाले लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं के दर्शकों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम रील्स पर इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है, जहां अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा रील्स इस पर बनाई जा चुकी हैं.
निरहुआ और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक साथ दर्जनों सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं. लेकिन ‘मरून कलर सड़िया’ गाने में पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने निरहुआ का आम्रपाली को पायल पहनाना और उनकी सादगी की तारीफ करने का अंदाज दर्शकों के दिलों को पूरी तरह जीत रहा है.