Ramayana Release Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है. वहीं, हाल ही में मेकर्स ने इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान किया था. फिल्म विदेशों में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, भारत में इसकी रिलीज डेट अलग बताई जा रही है, जिसे लेकर लोग खासे नाराज नजर आ रहे हैं.
भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, ‘रामायण’ भारत में 8 नवंबर को रिलीज होने की बात कही जा रही है.. इस दिन पूरे भारत में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा और लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाएगा. वहीं, भारत में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
रिलीज डेट जानकर फैंस हुए नाराज
एक यूजर ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरी नजर में यह सबसे बुरा फैसला है. उनके पास वीकेंड का फायदा उठाने का बहुत अच्छा मौका था.”
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ज्यादातर हिंदू रामायण फिल्म देखने के लिए…” यूजर ने आगे दावा किया कि 8 नवंबर को दिवाली होने के कारण लोग लक्ष्मी पूजा छोड़कर फिल्म देखने नहीं जाएंगे.
#Ramayana releases internationally on the 6th of November.
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) August 7, 2026
And releases in India on Diwali i.e 8th of November!
I will root for this movie but will be the biggest critic of the way they have marketed it!
एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर यह अफवाह सच है, तो उन्होंने ‘टाइगर 3’ से कुछ भी नहीं सीखा. रविवार को #Ramayana रिलीज करना पूरी तरह से बर्बादी है. वे शुक्रवार और शनिवार की छुट्टियों का फायदा नहीं उठा पाएंगे. यह बॉक्स ऑफिस पर खुदकुशी करने जैसा है. शुक्रवार- बर्बाद. शनिवार- बर्बाद. रविवार की रात- लोग जश्न मनाने में व्यस्त रहेंगे. सोमवार- बड़े शहरों में कॉर्पोरेट/IT ऑफिस खुले रहेंगे. शुक्रवार और शनिवार का फ्री समय क्यों बर्बाद करना? यह अब तक की सबसे खराब रिलीज स्ट्रेटेजी है.”
If the rumour is true, then they learned NOTHING from Tiger 3. Releasing #Ramayana on Sunday is a pure waste.
— अपना Bollywood🎥 (@Apna_Bollywood) August 7, 2026
They will waste Friday & Saturday holiday room. Absolute box office suicide.
Friday – WASTED
Saturday – WASTED
Sunday Night – Ppl will be busy with celebrations.… https://t.co/oax2q4Rvk3
फिल्म की रिलीज पर नमित ने कही थी ये बात
‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर NDTV से बात करते हुए कहा था, “यह (रामायण) भारत में दिवाली पर रिलीज होगी. हम इसे इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं, क्योंकि इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से होता है, जो 6 नवंबर है. लेकिन भारत में हम फिलहाल दिवाली पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.”
ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी
बता दें कि मेकर्स शुरू से ही फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे थे, क्योंकि यह फिल्म भगवान श्रीराम के जीवन और वनवास के बाद उनकी अयोध्या वापसी की कहानी पर आधारित है. हालांकि, फिल्म की भारत में रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में और अभिनेता यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है. वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 के बाद Salman Khan के शो Bigg Boss 20 का हिस्सा बनेंगी Shreya Kalra? इन्फ्लुएंसर ने खुद बताई सच्चाई