साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत में काफी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच चेन्नई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या के पिता और सन टीवी नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन रिसेप्शन के लिए बड़े मेहमानों को न्योता दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय को भी न्योता दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित हो सकता है। अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सिनेमा के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर हैं। ‘कोलावेरी डी’ से पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध ने ‘जवान’ जैसी बॉलीवुड फिल्म में भी संगीत दिया है। वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। IPL के दौरान उनकी मौजूदगी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं और रिसेप्शन की खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
---विज्ञापन---
24,600CR के साम्राज्य की ‘वारिस’ ! IPL की ‘रानी’ बनेगी बहूरानी! जश्न में आएंगे VVIP मेहमान!
साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत में काफी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच चेन्नई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
First published on: Oct 24, 2026 03:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola