Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर ने तोड़ा 18 साल का रिश्ता, Ex-वाइफ ने खोला शादी का सच…नहीं चाहती थी तलाक! जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक की लव स्टोरी एक समय पर काफी चर्चा में रहती थी। दोनों का रिश्ता किसी खूबसूरत सपने जैसा शुरू हुआ, लेकिन वक्त के साथ उनके रास्ते अलग हो गए। हाल ही में अवंतिका मलिक ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपनी शादी और तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 24, 2026 14:47
Share :
Imran Khan

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक की लव स्टोरी एक समय पर काफी चर्चा में रहती थी। दोनों का रिश्ता किसी खूबसूरत सपने जैसा शुरू हुआ, लेकिन वक्त के साथ उनके रास्ते अलग हो गए। हाल ही में अवंतिका मलिक ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपनी शादी और तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं। अवंतिका ने बताया कि वह इमरान से अलग नहीं होना चाहती थीं। जब उनसे पूछा गया कि अलग होने की बात सबसे पहले किसने कही थी, तो उन्होंने बताया कि यह फैसला इमरान की तरफ से लिया गया था। उनके लिए यह रिश्ता जिंदगी का अहम हिस्सा था और इससे अलग होना आसान नहीं था। शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए अवंतिका ने कहा कि उनके रिश्ते में कोई एक बड़ी घटना नहीं हुई थी, जिसकी वजह से सब खत्म हो गया। समय के साथ छोटी-छोटी बातें दूरियों की वजह बनती गईं। उन्होंने माना कि रिश्ते में दोनों से गलतियां हुईं और दोनों ने इसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं। बता दें कि इमरान और अवंतिका की मुलाकात कम उम्र में हुई थी। अवंतिका उस वक्त 19 साल की थीं। दोनों ने 2011 में शादी की और उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ। हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए। अवंतिका ने यह भी कहा कि अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लेना जरूरी है।

First published on: Oct 24, 2026 02:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो