22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान शामिल हुए। इस दौरान उनका एक प्यारा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान अपनी नन्ही फैन अमीरा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सलमान जब कड़ी सिक्योरिटी के बीच इवेंट में पहुंचे, तभी एक छोटी बच्ची हाथ में उनका पोस्टर लेकर उनसे मिलने आई। सलमान की नजर जैसे ही बच्ची पर पड़ी, वह उसके पास पहुंच गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान पहले अमीरा के पोस्टर को देखते हैं और फिर उस पर एक प्यारा-सा मैसेज लिखते हैं। इसके बाद वह बच्ची को गले लगाते हैं और उसके सिर पर किस करके अपना प्यार जताते हैं। सलमान का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लेता है। पोस्टर पर सलमान ने अमीरा के लिए लिखा, ‘ढेर सारा प्यार, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। अच्छी बच्ची बनो और मन लगाकर पढ़ाई करो।’ उनका यह खास मैसेज अमीरा के लिए इस मुलाकात को हमेशा यादगार बना देगा। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी सलमान की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे स्वीट जेस्चर बताया, तो किसी ने उन्हें गोल्डन हार्ट वाला इंसान कहा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, अली फजल, रश्मिका मंदाना और वरुण धवन भी मौजूद थे।
---विज्ञापन---
Y+ सिक्योरिटी के बीच पिघले Salman Khan! नन्ही फैन को लगाया गले फिर किया Kiss, क्यूट मोमेंट Viral !
22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान शामिल हुए। इस दौरान उनका एक प्यारा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान अपनी नन्ही फैन अमीरा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सलमान जब कड़ी सिक्योरिटी के बीच इवेंट में पहुंचे, तभी एक छोटी बच्ची हाथ में उनका पोस्टर लेकर उनसे मिलने आई।
First published on: Oct 23, 2026 02:30 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola