---विज्ञापन---

Chhath Mahaparv 2023: भोजपुरी फिल्म ‘छठ के बरतिया’ का ट्रेलर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Chhath Mahaparv 2023: लोक आस्था का महापर्व छठ 17 (Chhath Mahaparv 2023) नवंबर से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस पावन त्यौहार की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ होगी। विहार, यूपी में छठ का काफी महत्व है। लोग इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस बीच एआरके वर्कस चैनल […]

chhath ke baratiya

Chhath Mahaparv 2023: लोक आस्था का महापर्व छठ 17 (Chhath Mahaparv 2023) नवंबर से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस पावन त्यौहार की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ होगी। विहार, यूपी में छठ का काफी महत्व है। लोग इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस बीच एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार की तरफ से भोजपुरी सिनेप्रेमियो को एक बड़ा तोहफा मिला है।

यह भी पढ़ें- प्रिंस चार्ल्स को Kiss करके रातोंरात चर्चा में आ गई थीं ये एक्ट्रेस, भारत-चीन युद्ध के दौरान पहुंच जाती थीं आर्मी कैंप

छठ मईया के किरदार में नजर आएंगी माही (Chhath Mahaparv 2023)

एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘छठ के बरतिया’ (Chhath Ke Baratiya ) का धार्मिक और मार्मिक ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा मुख्य किरदार में हैं। जारी किए गए इस ट्रेलर में स्मृति सिन्हा छठी मइया की भक्त के रूप में नजर आ रही हैं। वही, भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव छठ मईया के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर भक्ति भाव से भरपूर है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा मुंबई में की गई है।

यह भी पढ़ें- Nita Ambani Birthday: वो एक डांस शो जिसने नीता दलाल को बना दिया नीता अंबानी, पलक झपकते बदल गई थी जिंदगी

10 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म (Chhath Ke Baratiya )

फिल्म का निर्देशन कन्हैया एस विश्वकर्मा, कॉन्सेप्ट व प्रोजेक्ट डिजाइनर देव पाण्डेय ने किया है। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में स्मृति सिन्हा के अलावा अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता अहम किरदार में हैं। ‘छठ के बरतिया’ 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- किन कंटेस्टेंट पर लटकी बेघर होने की तलवार ? विक्की जैन से लेकर मनस्वी तक ने निकाली अपनी भड़ास

First published on: Nov 01, 2023 08:32 AM