---विज्ञापन---

Hema malini को संत प्रेमानंद महाराज ने दिया जीत का ये मंत्र, आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंची थीं एक्ट्रेस

Hema malini visit premanand maharaj ashram: सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेमा संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनसे बातचीत करती नजर आ रही है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले हेमा महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन के आश्रम पहुंची हैं।

hema malini
hema malini

Hema malini visit premanand maharaj ashram: मथुरा से सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हेमा मालिनी संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने के लिए खुद उनके आश्रम पहुंची थीं। हेमा मालिनी ने वहां कुल 20 मिनट का समय बिताया। हेमा मालिनी संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में किसी अन्य श्रद्धालुओं की तरह वहां पहुंची थी। इस मुलाकात के दौरान अध्यात्म और क्षेत्र में होने वाले काम को लेकर बात की और प्रेमानंद महाराज  से आशीर्वाद लिया।

प्रेमानंद महाराज ने कहा इसी तरह सेवा करते रहिए

हेमा मालिनी अपने भाई के साथ केली कुंज आश्रम में पहुंची। इस दौरान करीब बीस मिनट तक महाराज से एकांतिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अध्यात्म पर चर्चा की और महाराज से चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद लिया। महाराज ने भी हेमा से कहा कि वो व्रज मंडल की सेवा कर रही हैं। आप हरि में विश्वास रखती हैं। आपको आशीर्वाद है।

जनता के लिए समय निकालने की दी सलाह

मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को श्री जी की चुनरी और प्रसाद दिया। इसके अलावा कहा कि आप मथुरा के लोगों की सेवा कर रही हैं। ये श्री कृष्ण की भूमि है। जो भी  श्री कृष्ण के आश्रय  में आता है, उसपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा महाराज ने हेमा मालिनी को जनता के लिए समय निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो उनके बीच जाएं,उन्हें निराश ना करें। इससे आप पर सदैव राधा रानी की कृपा बनी रहेगी।

First published on: Apr 06, 2024 10:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.