---विज्ञापन---

प्रिंस चार्ल्स को Kiss करके रातोंरात चर्चा में आ गई थीं ये एक्ट्रेस, भारत-चीन युद्ध के दौरान पहुंच जाती थीं आर्मी कैंप

Padmini Kolhapure Birthday Special: पद्मिनी कोल्हापुरे आज यानी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Padmini Kolhapure Birthday Special
pic credit: Google

Padmini Kolhapure Birthday Special: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ( Padmini Kolhapure) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। पद्मिनी आज यानी 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रेम रोग जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आईं पद्मिनी कोल्हापुरे ( Padmini Kolhapure) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो अपनी जिंदगी में अपने नाम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रही हैं।

मुंबई में जन्मीं पद्मिनी (Padmini Kolhapure Birthday Special)

1 नवंबर 1965 मुंबई में जन्मीं पद्मिनी कोल्हापुरे ने छोटी उम्र से ही फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘यादों की बारात’ में पद्मिनी ने बाल कलाकार के रूप में कोरस गाया था। महज 15 साल की उम्र में साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ में न्यूड सीन दिया था। इस सीन के बाद मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम करना उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि ‘प्रेम रोग’ फिल्म के बाद पद्मिनी की गिनती टॉप की अभिनेत्रियों में होने लगी। ‘प्रेम रोग’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

प्रिंस चार्ल्स को किस कर विवादों में आईं

वैसे तो पद्मिनी कोल्हापुरे की लाइफ के काफी सारे किस्से मशहूर है, लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे पॉपुलर स्टोरी प्रिंस चार्ल्स और उनकी किस का है। जी हां ऋषि कपूर की एक्ट्रेस ने एक बार प्रिंस चार्ल्स को किस कर लिया था। दरअसल, साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए हुए थे। ऐसे में उनके मन में अचानक फिल्मों की शूटिंग का ख्याल आया।

इमिग्रेशन ऑफिसर ने पूछा सवाल (Padmini Kolhapure Birthday Special)

तब उन्हें मुंबई के एक स्टूडियो में ले जाया गया। जहां पद्मिनी अपनी फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस ने प्रिंस को फूलों का हार पहनाकर उनका वेलकम किया था। इस दौरान पद्मिनी ने अचानक ही उनके गाल पर किस कर लिया था। पद्मिनी की यह एक किस इतनी फेमस हुई थी कि एक बार ब्रिटेन के इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनसे पूछ लिया था कि आप वहीं हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था।

भारत-चीन युद्ध में आर्मी कैंप पहुंची पद्मिनी

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान पद्मिनी आर्मी कैंप पहुंच जाती थीं। वो सीमा पर डटे जवानों का हौसला बढ़ाने जाया करती थीं। वो वहां पर डांस परफॉर्मेंस देकर जवानों का मनोरंजन कर उन्हें बढ़-चढ़ कर अपने युद्ध कौशल को दिखाने का हौसला दिया करती थीं। इसके अलावा वो कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

First published on: Nov 01, 2023 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.