---विज्ञापन---

Nita Ambani Birthday: वो एक डांस शो जिसने नीता दलाल को बना दिया नीता अंबानी, पलक झपकते बदल गई थी जिंदगी

Nita Ambani Birthday: आज देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर देश के तमाम सेलेब्रिटी उन्हें बर्थडे विश करने में लगे हुए हैं। वहीं खबरों में हर तरफ नीता अंबानी ही छाई हुई हैं। नीता अंबानी की वर्तमान जिंदगी […]

nita ambani birthday
nita ambani birthday

Nita Ambani Birthday: आज देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर देश के तमाम सेलेब्रिटी उन्हें बर्थडे विश करने में लगे हुए हैं। वहीं खबरों में हर तरफ नीता अंबानी ही छाई हुई हैं। नीता अंबानी की वर्तमान जिंदगी के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी शादी से पहले की जिंदगी के बारे में शायद हर किसी को नहीं पता है। ऐसे में आइए डालते हैं उनकी अर्ली लाइफ पर एक नजर।

नीता अंबानी बर्थडे (Nita Ambani Birthday)

1 नवबंर 1963 को एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं नीता अंबानी का बचपन हर मिडिल क्लास फैमिली के बच्चे की तरह ही बीता। बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली नीता अंबानी ने महज 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे उन्होंने इसमें महारथ हासिल कर ली फिर क्या था उसके बाद नीता अंबानी ने एक छोटे से स्कूल में बतौर क्लासिकल डांसर अपने करियर को उड़ान दे दी थी।

धीरूभाई अंबानी की पड़ी नजर

यही नहीं, स्कूल में डांस सिखाने के साथ ही साथ नीता अंबानी प्रोफेशनल डांसर के तौर पर स्टेज पर भी परफॉर्म किया करती थीं और यही वो जगह थी जहां धीरूभाई अंबानी को नीता अंबानी एक नजर में पसंद आ गईं और उन्होंने उन्हें मुकेश अंबानी के जीवनसाथी के रूप में चुन लिया।

अंबानी परिवार के सामने रखी शर्त

पहले तो नीता अंबानी को यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में शादी के लिए हां करते हुए उन्होंने अंबानी परिवार के सामने एक शर्त रख दी और वो शर्त ये थी कि वे शादी के बाद भी अपनी जॉब जारी रखना चाहती थीं। फेमस सिमी ग्रेवाल के शो में खुद नीता अंबानी ने इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि वो सेंट फ्लावर नर्सरी स्कूल में शादी के बाद भी जॉब करती रहीं जहां उन्हें कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता था और वो महज 800 रुपए महीना कमाती थीं।

First published on: Nov 01, 2023 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.