---विज्ञापन---

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पाना है छुटकारा, तो डाइट में शामिल करें ये खाना

High Cholesterol: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती है। इसलिए इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि आप अपने शरीर पर ध्यान दें। अगर आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर […]

High Cholesterol Food Combination
High Cholesterol Food Combination

High Cholesterol: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती है। इसलिए इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि आप अपने शरीर पर ध्यान दें।

अगर आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर के अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के करीब आ जाते हैं। इसलिए आज हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ फूड कॉम्बिनेशन को बताने जा रहे हैं, जिससे आपको फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- High Cholesterol Level: हाथों में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो आज ही चेक करवा लें कोलेस्ट्रॉल लेवल

क्या होता है High Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल लीवर द्वारा निर्मित वसा जैसा पदार्थ होता है। ये पाचन, विटामिन डी, कोशिका झिल्ली और कुछ हार्मोन के लिए जरूरी होता है। ये किसी को भी हो सकती है और इसके होने के मुख्य कारण हैं- ज्यादा वयायुक्त भोजन खाना, एक्सरसाइज न करना, स्मोकिंग, शराब और मोटापा।

इस तरह से कंट्रोल करें High Cholesterol

1. साबुत अनाज एक बेहतर ऑप्शन

जो लोग बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करना चाहते हैं, उनके लिए साबुत अनाज एक शानदार ऑप्शन है। इसके लिए आप अपनी डाइट में ओट्स, बाजरा, जौ को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और साथ ही ये आपकी सेहत में भी सुधार करेगा।

2. काली मिर्च और हल्दी भी मददगार

हाई कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए काली मिर्च और हल्दी भी बहुत असरदार होती है। इसके लिए आप काली मिर्च और हल्दी का पानी उबाल कर उसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान सा उपाय

3. दही और बादाम भी फायदेमंद

जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, उनके लिए दही और बादाम का कॉम्बिनेशन भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको बादाम को दही के साथ मिलाकर खाना है। ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होने लगता है और आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी हेल्दी रहता है। साथ ही इससे आपकी सेहत में भी सुधार आता है।

4. ब्राउन राइस और दाल भी असरदार

जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होती है, उनको ब्राउन राइस और दाल का सेवन करना चाहिए। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है।

डॉ. आकाश माथुर, लखनऊ में संजय गांधी पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर है।

First published on: Jun 02, 2023 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.