Indian Actor in South Korean Cinema: सिनेमा जगत का दायरा बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर अब टॉलीवुड और हॉलीवुड में खूब दिखाई दे रहे हैं। वही साउथ के एक्टर भी खूब बॉलीवुड फिल्में करते नजर आ रहे हैं। लेकिन आज हम बॉलीवुड, टॉलीवुड या हॉलीवुड की नहीं, बल्कि के-ड्रामा की बात कर रहे हैं। जी हां, दुनियाभर में साउथ के के-ड्रामा को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में बहुत से इंडियन एक्टर्स ऐसे हैं जो अब कोरियन सिनेमा की तरफ रूख कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, ऐसे सितारों के बारे में जो साउथ कोरियन सिनेमा में खूब काम कर रहे हैं।
प्रियंका मजूमदार
प्रियंका मजूमदार ने के-पॉप ग्रुप गर्ल्स से कोरिया इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और आज वे साउथ कोरिया की एजेंसियों के साथ सोलो आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।
लारा राजागोपालन
लारा एक इंडियन अमेरिकन सिंगर और डांसर है जो कि तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं। लारा ने ग्लोबल गर्ल ग्रुप के-पॉप को ज्वॉइन किया हुआ है। लारा राज एक एक्ट्रेस भी हैं जो BTS के-पॉप बैंड की पेरेंट कॉरपोरेशन कंपनी HYBE के K-POP गर्ल ग्रुप में है जिसमें 6 मेंबर हैं। साथ ही वे KATSEYE में भी दिख चुकी हैं।
श्रेया लेंका
उड़ीसा से ताल्लुक रखने वाली श्रेया लेंका ने के-पॉप स्टार ग्रुप ब्लैकस्वॉन को ज्वॉइन कर तहलका मचा दिया था।
गौतमी
आरिया यानी गौतमी भी के-पॉप ग्रुप X:in की मेंबर है जो कि केरल से ताल्लुक रखती हैं।
‘
This girl is something, I am truly feel proud that she represent Our INDIA🇮🇳 and forever be a queen!!
Ami we are proud of you❤🧚♀️#XIN #ARIA pic.twitter.com/MrR8wy17AP— ariami.xin #THE REAL❤️🔥🎩✨ (@xoxomixin) May 1, 2024
अनुपम त्रिपाठी
अनुपम त्रिपाठी को आपने Squid Games में देखा होगा। इस सीरीज में अनुपम ने अली अब्दुल का किरदार निभाया था, जो कि नई दिल्ली के रहने वाले हैं। वे कई कोरिया ड्रामा और मूवी में भी दिखाई दे चुके हैं।
अनुष्का सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अनुष्का सेन झांसी की रानी, बालवीर और महादेव जैसे हिंदी शोज में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। वे अब कोरियन सिनेमा में ‘एशिया’ फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक को लकी के नाम से जाना जाता है, जो साउथ कोरिया की मशहूर टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। वे एक कोरियन रियलिटी शो भी होस्ट करते हैं। वे भी नई दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhaya Kadam: 12वीं फेल, कबड्डी प्लेयर, झेला रिजेक्शन, आज ‘मंजू माई’ बन बटोर रही है तारीफ