---विज्ञापन---

Get Relief Period Pain: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

Get Relief Period Pain: हर महीने पीरियड्स (Periods) की समस्या महिलाओं के लिए बड़ी आफत लेकर आती है। दरअसल इन दिनों होने वाला दर्द 100 में से 95 महिलाओं को बहुत परेशान कर देता है। उनकी ऐसी अवस्था हो जाती है कि, न तो वो ठीक से खा सकती है और नहीं ही कुछ और […]

Periods Pain,
Periods Pain,

Get Relief Period Pain: हर महीने पीरियड्स (Periods) की समस्या महिलाओं के लिए बड़ी आफत लेकर आती है। दरअसल इन दिनों होने वाला दर्द 100 में से 95 महिलाओं को बहुत परेशान कर देता है। उनकी ऐसी अवस्था हो जाती है कि, न तो वो ठीक से खा सकती है और नहीं ही कुछ और काम ठीक से कर सकती हैं। इस दर्द से निजात पाने के लिए महिलाएं दर्द निवारक गोली का भी सेवन करती हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होती हैं।

लेकिन फिर भी थोड़ी देर के लिए राहत मिलती है और फिर वही हालत हो जाती है। अगर आप भी पीरियड्स के दर्द (Periods Pain) से परेशान हैं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके इस दर्द से निजात पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं की किन चीजों का सेवन हमें देगा राहत।

How To Keep Heart Healthy: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, तो अपनी डाइट से इन चीजों को निकाल दें बाहर

केले का सेवन करें

बता दें कि केला खाने से आप पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम कर सकती हैं। दरअसल इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग और दर्द कम होता है। इसके अलावा केले में मैग्नीशियम भी मौजूद होता है, जो पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मददगार है।

Winter Health Tips: आप भी स्वेटर पहनकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये दिक्कतें

अदरक का सेवन करें

अदरक सभी के घरों में पाया जाता है। ये पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। अगर किसी को गैस और ब्लोटिंग की प्रॉब्लम है तो अदरक उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही पीरियड्स के दर्द में भी अदरक का सेवन अच्छा होता है। इसके लिए आप अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं।

Health Alert In Winter: आपको होने वाले दर्द की वजह ठंड तो नहीं, जानिए इसके लक्षण और घरेलू उपाय

हरी सब्जियों का सेवन करें

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार होती है। अगर आप इन दिनों में होने वाले पीरियड्स पेन से परेशान हैं तो हरी सब्जियां खूब खाइये। इनमें विटामिन बी और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। ये डाइजेशन के लिए असरदार होने के साथ पीरियड्स के दर्द को कम करने में भी मदद करता हैं।

Health tips: क्या आपको भी सुबह उठते ही होने लगता है सिर में दर्द, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

पानी वाले फलों का सेवन करें

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं दर्द को कम करने के लिए पानीदार फलों जैसे नाशपाती, नारियल पानी और तरबूज आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। इनका सेवन करने से शरीर आसानी से हाइड्रेट होता है और दर्द में राहत मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 14, 2023 12:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.