Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: प्रीति जिंटा हुईं ‘हनुमान अंश’ की फैन, लोगों से की थिएटर में जाकर देखने की अपील

Entertainment News Live In Hindi: हनुमान अंश फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है और प्रीति जिंटा ने भी इसकी तारीफ की है. हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 143 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और मिर्जापुर द मूवी भी अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, आज अक्षय कुमार का बर्थडे है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Preity Zinta-Hanuman Ansh
Preity Zinta-Hanuman Ansh

Entertainment News Live In Hindi: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म रिलीज के चौथे और पांचवें हफ्ते के बाद लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा ने भी ये फिल्म देखी और उन्होंने इसकी खूब तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म को देखने की अपील की है.

दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने थिएटर की फोटो शेयर की है. उन्होंने इस दौरान सीता राम और वॉव लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, “इसे बिल्कुल भी मिस न करें.”

---विज्ञापन---

प्रीति जिंटा के अलावा वरुण धवन ने भी फिल्म की तारीफ की है. वरुण अपनी मां के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे और उन्होंने भी दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की रिक्वेस्ट की थी. इसके अलावा आदित्य धर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.

हनुमान अंश कलेक्शन

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी कि पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सोमवार के मुकाबले एक करोड़ रुपये की बढ़त बनाई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत रही है और कुल शोज 7778 चले हैं. हनुमान अंश ने रिलीज के 33 दिनों में कुल 143.13 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन इसने 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़ और चौथे दिन यानी कि मंडे को 16 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले 15 लाख की गिरावट देखी गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.7 प्रतिशत रही और कुल शोज 10,686 चले. फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 125.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 176.97 करोड़ रुपये पहुंच गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:11 (IST) 9 Sep 2026
Entertainment Live News: अपूर्वा मखीजा की रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जैज संग Kissing वीडियो वायरल

अपूर्वा मखीजा और अमीन जैज की एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं. हालांकि इन खबरों पर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Sep 09, 2026 08:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola