Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वह लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और हर साल उनकी तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. वहीं, आज अक्षय अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिल्ली के चांदनी चौक में जन्मे अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है. एक्टर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वहीं, वह बॉलीवुड के इतने बड़े एक्टर कैसे बने और आज वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं. चलिए जानते हैं.
अक्षय कुमार फिल्म
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म सौगंध से की थी. इसके बाद वह फिल्म खिलाड़ी में नजर आए थे, जो कि सफल रही थी. इसके अलावा वह सैनिक, दिल की बाजी, कायदा कानून, मोहरा, सुहाग, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, जानवर, हेरा फेरी, खिलाड़ी 420, अजनबी, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.
अक्षय कुमार प्रॉपर्टीज
अक्षय कुमार की संपत्ति को लेकर बात करें तो वह करोड़ों की प्रॉपर्टीज के मालिक हैं. एक्टर के पास जुहू स्थित एक आलीशन सी-फेसिंग डुप्लेक्स बंगला है. जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है. इस घर में एक बड़ा निजी गार्डन, होम थिएटर और शानदार इंटीरियर है, जिसे खुद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है. एक्टर के पास अंधेरी, बोरीवली और मुलुंड एरिया में करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी जै. साथ ही कई फ्लैट्स भी हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, गोवा और दुबई में भी एक्टर के पास प्रॉपर्टीज हैं.
अक्षय कुमार नेटवर्थ
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल नेटवर्थ आज 2500 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 50 से 120 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड्स एंडोर्समेंट, इंस्टाग्राम पोस्ट से भी करोड़ों कमाते हैं.
अक्षय कुमार कार कलेक्शन
बता दें कि अक्षय कुमार के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. वह रॉल्स रॉयस फैंटम के मालिक हैं, जिसकी कीमत 10 से 11 करोड़ रुपये है. इसके अलावा बेंटले फ्लाइंग स्पर, रेंज रोवर वोग, टोयोटा वेलफायर, पोर्श केयेन, मर्सिडीज बेंज जैसी तमाम महंगी गाड़ियां एक्टर के पास हैं.
यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से शादी करने वाले थे अक्षय कुमार? डायरेक्टर ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप