Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: एविक्शन के बाद डर का माहौल! Rise and Fall 2 की सारा गुरपाल को मिल रही जान से मारने की धमकियां

Entertainment News Live: सारा गुरपाल ने हाल ही में बताया कि 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने के बाद उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस कृतिका कामरा का आज जन्मदिन है.

Entertainment News Live: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट्स का गेम लगातार टफ होता जा रहा है। हाल ही में शो से सारा गुरपाल एलिमिनेट हो गईं. सिंगर और ‘बिग बॉस 14’ की एक्स कंटेस्टेंट सारा गुरपाल ने हाल ही में बताया कि ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर आने के बाद उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है. सारा ने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि, सारा गुरपाल ने उन्हें ट्रोल करने और धमकाने वालों को एक सख्त चेतावनी भी दी है.

रेप और जान से मारने की धमकियां

सारा गुरपाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सारा ने लिखा, ‘काफी समय हो गया है जब मैंने आप सभी से बात की थी. ‘राइज एंड फॉल 2′ एक अनोखा अनुभव शो है, लेकिन शो से बाहर आने के बाद मैं जो अनुभव कर रही हूं, खासकर सोशल मीडिया पर, वह अजीब और घिनौना है. आप मेरी बात से सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और रेप की धमकियां देना और मेरे शरीर के बारे में भद्दे कमेंट करना बिल्कुल शर्मनाक है. हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन इससे आपको किसी को धमकाने या गाली देने का अधिकार नहीं मिल जाता.’ सारा गुरपाल ने साइबर क्राइम सेल इंडिया को टैग करते हुए कहा, ‘ऐसे बिना रीढ़ वाले ट्रोल्स को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शर्म आनी चाहिए.’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस कृतिका कामरा का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे हिट टीवी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने साल 2007 में आए टीवी सीरियल ‘यहां के हम सिकंदर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2009 में आए हिट टीवी शो ‘कितनी मोहब्बत है’ से मिली, जिसमें उनकी और करण कुंद्रा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल और टीवी शो में काम किया और अब बॉलीवुड का रुख कर रही हैं.

‘उड़ता तीर’ की कमाई में आया उछाल

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘उड़ता तीर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 11.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 16.28 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

First published on: Oct 25, 2026 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो