Kiara Advani Sidharth Malhotra Viral AI Photo: बॉलीवुड के सबसे लव्ड और पावर कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं. कियारा ने अपने इंस्टा हैंडल पर AI से बनी एक बेहद कूल फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों 80s के रेट्रो वाइब्स में नजर आ रहे हैं. फैंस को सिद्धार्थ और कियारा का यह ओल्ड-स्कूल रोमांटिक अवतार इतना पसंद आ रहा है कि कुछ लोगों ने तो इनकी तुलना 90s की आइकॉनिक जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन से कर दी है.
80s रेट्रो लुक में कियारा और सिद्धार्थ
कियारा द्वारा शेयर की गई AI फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा लाइट ब्लू डेनिम जैकेट, एविएटर सनग्लासेस और चेन में एकदम कूल 80s हीरो लग रहे हैं. वहीं, कियारा पिंक पफ-स्लीव्स ड्रेस, कर्ली हेयर्स और मैचिंग एसेसरीज के साथ रेट्रो एरा की ग्लैमरस एक्ट्रेस की तरह नजर आ रही हैं.

अक्षय-रवीना से हुई तुलना
इंटरनेट पर फोटो वायरल होते ही फैंस के मजेदार रिएक्शंस आने शुरू हो गए. एक फैन ने कमेंट किया, “क्या शानदार कपल है,” तो दूसरे ने लिखा, “दोनों अपने रेट्रो एरा में.” वहीं, कई यूजर्स ने दोनों की केमिस्ट्री देखकर उन्हें 90s की हिट जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की याद दिलाने वाला बताया.

बैकग्राउंड में बजा ‘समझो ना’
कियारा ने इस AI फोटो के साथ सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ प्ले किया था. कैप्शन्स में कियारा ने लिखा, ’80’s के दौर में वापसी.’ फैंस को कियारा का सिद्धार्थ के प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने का यह क्यूट अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.
नन्ही परी सरायाह के पेरेंट्स
7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने के बाद, कियारा और सिद्धार्थ जुलाई 2025 में एक बेटी सरायाह मल्होत्रा के पेरेंट्स बने थे. फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हुए पेरेंटिंग फेज को फुल एंजॉय कर रहे हैं.
दोनों का वर्कफ्रंट अपडेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा हाल ही में यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) में नजर आई थीं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘द वन’ के साथ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं.