Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने में राम-सीता की जोड़ी ने जीता दिल, अरिजीत सिंह की आवाज ने बांधा समां!

Ramayana's Mangal Rang Song Release: बॉलीवुड की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज कर दिया गया है. इसमें भगवान राम और मां सीता के बीच के प्रेम भरे रिश्ते को दिखाया गया है.

Ramayana’s Mangal Rang Song Release: बॉलीवुड फिल्ममेकर नीतेश तिवारी की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, मूवी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने ‘रामायण’ का नया सॉन्ग ‘मंगल रंग’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में भगवान राम और मां सीता के बीच के प्रेम भरे रिश्ते को दिखाया गया है. इसमें मां सीता के स्वयंवर से लेकर उनके वनवास तक की यात्रा को भी दिखाया गया है. फिल्म ‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने में राम-सीता की जोड़ी किसी का भी दिल जीत सकती है. चलिए जानते हैं कि फिल्म के इस गाने में और क्या-क्या खास है.

राम-सीता की जोड़ी ने जीता दिल

‘रामायण’ के नए सॉन्ग ‘मंगल रंग’ के वीडियो की बात करें तो गाने की शुरुआत मां सीता के स्वयंवर से होती है, जहां भगवान राम जनक नरेश की सभा में शिव धनुष उठाते हैं और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं. इस दौरान मां सीता हाथ जोड़कर ईश्वर से भगवान राम की जीत की कामना करती हैं. इसके बाद गाने में भगवान राम और मां सीता की शादी और उनके बीच के अटूट प्रेम को दिखाया गया है. भगवान राम और मां सीता की शादी के दौरान शानदार महल के सीन दिखाए जाते हैं. इसके अलावा, इस गाने में पहली बार मां सीता के पिता राजा जनक का लुक दिखाया जाता है.

---विज्ञापन---

इन 5 भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

‘रामायण’ के मेकर्स ने ‘मंगल रंग’ गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया है. इस गाने को ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है. इस गाने के हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है, जिसके लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. वहीं, गाने के तमिल वर्जन को सिंगर अभय जोधपुरकर और सैंधवी ने गाया है, जिसे कार्तिक नेथा ने लिखा है. तेलुगु वर्जन को राघव कौशिक और वैशाली सामंत ने गाया है, जिसके लिरिक्स राकेन्दु मौली ने लिखे हैं. कन्नड़ वर्जन को अरमान मलिक और बेला शेंडे ने अपनी आवाज दी है, जिसे कार्तिक सरगुर ने लिखा है. मलयालम वर्जन को नरेश अय्यर और अमृता राजन ने गाया है, जिसके लिरिक्स विनायक शशिकुमार ने लिखे हैं.

धुन में होगी भक्ति महसूस

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने के म्यूजिकल एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कंपोजर ए.आर. रहमान ने कहा, ‘रामायण एक ऐसी कहानी है, जो पीढ़ियों से लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसे संगीत के जरिए दिखाना मेरे लिए बहुत खास अनुभव था. राम और सीता के रिश्ते में एक खास पवित्रता और कोमलता है, जिसे मैं चाहता था कि म्यूजिक में बनाए रखूं. ‘मंगल रंग’ के साथ, मुझे उम्मीद है कि सुनने वालों को वह अपनापन और भक्ति महसूस होगी और धुन में अपनापन मिलेगा. कुछ कहानियों को समझाने की जरूरत नहीं होती, उन्हें बस महसूस करने की जरूरत होती है.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2026 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो