बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। रोहित ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की और उनके गेम पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने लव गिल और स्काउटओपी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर दोनों की क्लास लगाई। वहीं, रोहित ने काजी को अगले प्रोजेक्ट का ऑफर भी दिया। दरअसल, हाल ही में स्काउटओपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कंबल के अंदर लव गिल के पैर, हाथ और पिंडलियों की मालिश करते नजर आए। इस वीडियो को लेकर रोहित शेट्टी ने दोनों से सवाल किए और उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई। रोहित ने लव से पूछा कि स्काउट उनके लिए क्या हैं। इस पर लव ने उन्हें भाई जैसा बताया। हालांकि, रोहित ने समझाया कि भले ही दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन जैसा मानते हों, लेकिन स्क्रीन पर उनका यह व्यवहार दर्शकों को गलत संदेश दे सकता है। वहीं, स्काउटओपी ने अपने व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि वह माही विज की भी मालिश करते हैं, जब वह उनसे ऐसा करने के लिए कहती हैं। इसके बावजूद रोहित ने उन्हें समझाया कि उनका यह बर्ताव स्क्रीन पर अच्छा नहीं लगता। इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट्स के चेहरे भी उतरे नजर आए।
---विज्ञापन---
Love Gill-ScoutOP के रिश्ते पर उठे सवाल! कंबल ‘कांड’ पर भड़के Rohit Shetty! डांट सुनकर उतर गए चेहरे!
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। रोहित ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की और उनके गेम पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने लव गिल और स्काउटओपी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर दोनों की क्लास लगाई।
First published on: Oct 25, 2026 02:54 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola