Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बॉर्न टू लव यू’ फेम सिंगर Derrick Harriott का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Reggae Legend Derrick Harriott Death: जमैका की म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर और दिग्गज सिंगर डेरिक हैरियट का निधन हो गया है. रेगे लेजेंड डेरिक हैरियट ने 87 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Reggae Legend Derrick Harriott Death: जमैका की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां रॉकस्टेडी और रेगे जॉनर के पॉपुलर और दिग्गज सिंगर डेरिक हैरियट का निधन हो गया है. ‘बॉर्न टू लव यू’, ‘द लूजर’ और ‘लेट मी डाउन ईजी’ जैसे हिट गाने देने वाले सिंगर डेरिक हैरियट ने 87 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. डेरिक के निधन के बारे में जमैका ऑब्जर्वर ने जानकारी दी है. दिग्गज सिंगर डेरिक हैरियट के निधन की खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

डेरिक हैरियट का निधन

दिग्गज सिंगर डेरिक हैरियट के निधन की जानकारी देते हुए जमैका ऑब्जर्वर ने बताया कि मशहूर म्यूजिशियन का निधन 24 अक्टूबर को उनके घर पर हुआ. द ग्लीनर के अनुसार, सेंट एंड्रयू के ट्विन गेट्स प्लाजा में डेरिक हैरियट म्यूजिक स्टोर के ऑपरेटर डोरेल मैटॉक्स ने बताया कि सिंगर का निधन हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि सिंगर काफी समय से बीमार थे और इलाज के सिलसिले में हॉस्पिटल आया-जाया करते रहते थे. हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि आखिर उन्हें कौन-सी बीमारी थी.

---विज्ञापन---

लोगों ने दी सिंगर को श्रद्धांजलि

डेरिक हैरियट के निधन की खबर ऑनलाइन शेयर होने के तुरंत बाद, कई लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. X पर एक नेटिजन ने सिंगर की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘डेरिक हैरियट के निधन की खबर सुनकर मुझे सच में बहुत दुख हुआ. डेरिक जमैका म्यूजिक के सच्चे पायनियर थे. मैं उनके परिवार, दोस्तों, प्रियजनों और पूरी म्यूजिक बिरादरी के लिए दिल से संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहे.’ एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘बहुत बढ़िया आदमी! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

कौन थे डेरिक हैरियट?

डेरिक क्लिफ्टन हैरियट का जन्म 6 फरवरी, 1939 को किंग्स्टन में हुआ था. उन्होंने साल 1960 के दशक में म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा. जब वह ‘द जिविंग जूनियर्स ग्रुप’ का हिस्सा बने, तो उन्होंने कई हिट गाने गाए, जिनमें ‘लॉलीपॉप गर्ल’, ‘ओवर द रिवर’ और ‘आई विल बी हियर व्हेन ही कम्स’ जैसे गाने शामिल थे. साल 2019 में, उन्हें जमैका रेगे इंडस्ट्री एसोसिएशन (JaRIA) से म्यूजिक में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2026 01:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो