Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हेमा मालिनी ने ‘हनुमान अंश’ को बताया हनुमान जी का आशीर्वाद, प्रोड्यूसर की भी की तारीफ

Hema Malini Praises Hanuman Ansh Success: हेमा मालिनी ने फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता को हनुमान जी का आशीर्वाद बताया है. उन्होंने फिल्म की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम की तारीफ करते हुए खुद भी फिल्म देखने की इच्छा जताई है.

hema malini praises hanuman ansh success
hema malini praises hanuman ansh success

Hema Malini Praises Hanuman Ansh Success: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सुपर-सक्सेस पर अपनी खुशी जताई है. मथुरा में नीम करोली बाबा और हनुमान जी की आस्था का जिक्र करते हुए हेमा मालिनी ने फिल्म की जबरदस्त कमाई को ‘हनुमान जी का आशीर्वाद’ बताया है. इसके साथ ही उन्होंने 21 साल की यंग फीमेल प्रोड्यूसर की जमकर तारीफ की है.

‘यह हनुमान जी का आशीर्वाद है’

मथुरा में मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म सुपरहिट हो गई है. उन्होंने कहा, “यह हनुमान जी का आशीर्वाद है. फिल्म बनाने वाली लड़की बिल्कुल आम और सीधी-सादी है, जिसे फिल्मी दुनिया का ज्यादा एक्सपीरियंस भी नहीं था, फिर भी ऑडियंस इसे बहुत प्यार दे रही है.”

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में टैक्स-फ्री

फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे अपने राज्य में टैक्स-फ्री करने का अनाउंसमेंट किया है. इसके अलावा, हाल ही में फिल्म की टीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री को फिल्म के कुछ खास प्रसंग दिखाए गए और इसे यूपी में भी टैक्स-फ्री करने की मांग की जा रही है.

फिल्म पर शुरू हुई पॉलिटिकल बयानबाजी

‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई के बीच इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए किया जा रहा है. वहीं, बीजेपी नेता राम कदम ने पलटवार करते हुए कहा कि बिना कंटेंट देखे हर मुद्दे को विवाद नहीं बनाना चाहिए.

---विज्ञापन---

बचपन से नीम करोली बाबा बनने की जर्नी

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी बालक लक्ष्मी नारायण (नीम करोली बाबा) के बचपन से शुरू होती है. मां के निधन के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ने से लेकर लोगों की निस्वार्थ सेवा करने और बाबा बनने तक के आध्यात्मिक सफर को फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है.

21 साल की अनुप्रिया ने किया प्रोड्यूस

सिर्फ 2 करोड़ के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म को 21 साल की यंग अनुप्रिया नागर ने प्रोड्यूस किया है. बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के 170 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली यह फिल्म अब देश भर में एक बड़े ट्रेंड के रूप में उभरी है, जिसे देखने के लिए हेमा मालिनी समेत हर कोई एक्साइटेड है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 09:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola