Drishyam 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) का ट्रेलर आउट होते ही फैंस के बीच तगड़ा बज बन गया है. फिल्म में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की नई एंट्री को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्होंने अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को रिप्लेस कर दिया है. हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जयदीप ने खुद इन सभी रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया है.
रिप्लेसमेंट की अफवाहों पर फुलस्टॉप
‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत के रोल में अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया था, लेकिन वे ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह जयदीप अहलावत की एंट्री होते ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने अक्षय को रिप्लेस किया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब जयदीप से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ मना करते हुए कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं!”
एक कैरेक्टर का एंड, नए की शुरुआत
जयदीप अहलावत ने अपने रोल को लेकर क्लैरिटी देते हुए कहा कि जब उन्होंने कहानी सुनी थी, तब ऐसा कहीं नहीं था कि उनका कैरेक्टर अक्षय सर की जगह ले रहा है. उन्होंने बताया, “एक किरदार की जर्नी खत्म होती है और दूसरा किरदार आता है. इस नए किरदार को पुराने से जोड़ना ठीक नहीं है, यह एक नया इंट्रोडक्शन है.”
साल्गांवकर फैमिली संग नया रिश्ता
जयदीप ने खुलासा किया कि फिल्म में उनका कैरेक्टर मीरा देशमुख और साल्गांवकर फैमिली (विजय साल्गांवकर) के साथ एक नया डायनेमिक्स क्रिएट करेगा. यह एक बिल्कुल अलग जर्नी होने वाली है, जो फिल्म के सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी.
डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ
फिल्म के स्क्रीनप्ले की तारीफ करते हुए जयदीप ने कहा कि डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस नए रोल को बहुत ही खूबसूरती से लिखा है. जब कहानी उन्हें सुनाई गई थी, तब उन्हें यह कहीं से भी किसी दूसरे कैरेक्टर का रिप्लेसमेंट नहीं लगा.
‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर ने मचाया गदर
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई, जहां फैंस का एक्साइटमेंट देखते ही बन रहा था. सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग एक बार फिर विजय साल्गांवकर का माइंड-बेंडिंग माइंड गेम देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.