सुनिधि चौहान म्यूजिक इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर में से एक है. वह अपने बेहतरीन गानों और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. वहीं, दूसरी ओर नेहा कक्कड़ भी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सुनिधि चौहान पर तीखा तंज कसा है. क्योंकि बीते दिनों सुनिधि रियलिटी शोज को स्क्रिप्टेड बताया था और उन्होंने कहा था कि वह ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल से दूर रहती हैं. वहीं, नेहा ने इस फॉर्मेट का बचाव किया है.
नेहा कक्कड़ ने कसा तंज
दरअसल, I-Popstar वॉल्यूम 2 के लॉन्च के दौरान नेहा ने मीडिया से बात की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सिंगिंग रियलिटी शोज की पॉपुलैरिटी कम हो गई है, क्योंकि सुनिदि चौहान जैसे सिंगर्स ने इन शो को नकली और स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगाया है. इसपर नेहा जवाब दिया, “पॉपुलैरिटी इसलिए कम हुई क्योंकि मैंने इन्हें करना बंद कर दिया. जब तक मैं इन्हें कर रही थी, तब तक TRP सबसे ज्यादा थी.”
उन्होंने आगे सुनिधि चौहान पर तंज कसते हुए कहा, “माफ करना, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोग कहते हैं कि अंगूर न मिले तो अंगूर खट्टे हैं.” तो बात वैसी ही है. जिन्हें अंगूर नहीं मिलते हैं, उन्हें वो खट्टे ही लगते हैं. यह बिल्कुल स्क्रिप्टेड नहीं है. लोगों की जिंदगी कभी स्क्रिप्टेड नहीं होती. बेशक हम सभी साधारण बैकग्राउंड से आते हैं और अगर मैं किसी की कहानी सुनकर इमोशनल हो जाती हूं, तो यह स्वाभाविक है.”
लोगों ने किए नेहा के बयान पर कमेंट
नेहा के इस कमेंट से सोशल मीडिया पर मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कुछ यूजर्स ने उनके जवाब की आलोचना की. एक कमेंट में लिखा था, “काश मुझे भी ऐसा भ्रम होता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह बहुत ही अपमानजनक है.कक्कड़ परिवार स्टूडियो में भी ठीक से गाना नहीं गा सकता, जबकि सुनिधि भारत में सबसे बेहतरीन लाइव कॉन्सर्ट करती हैं.”
सुनिधि चौहान ने दिया था बयान
बता दें कि हाल ही में शेखर सुमन के साथ बातचीत में सुनिधि ने बताया कि आजकल जिस तरह से कुछ रियलिटी शो चलते हैं. उससे वह सहज महसूस नहीं करती हैं. उन्होंने कहा था, “मैं लंबे समय तक इसका हिस्सा रही, लेकिन फिर मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरे लिए सही जगह नहीं है. मैं इसे जारी नहीं रख सकती थी. यह बहुत दुखद बात है क्योंकि पहले लोग ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल सिर्फ गानों में कोई खास साउंड या इफेक्ट बनाने के लिए करते थे. ऐसे म्यूजिक को एक खास स्टाइल देने और उसे बेहतर बनाने के लिए किया जाता था. आप रियलिटी शो में ऐसा नहीं कर सकते, जहां आपको पूरी तरह असली और ईमानदार रहना होता है. जब रियलिटी शो में ऐसा होने लगा, तो मुझे लगा कि चीजें ऐसी दिशा में जा रही है, जिन्हें मैं स्वीकार नहीं कर सकती. तभी मैंने अलग होने का फैसला किया और अब मैं ज्यादा खुश हूं.”
यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में आंसुओं वाला ड्रामा फेक? इवेंट प्लानर्स ने किया खुलासा