---विज्ञापन---

Teaser: सपना संग खेसारी ने ‘मटक-मटक’ गाने पर लगाए ठुमके, उड़ाया गर्दा

Matak-Matak Teaser Out: एक तरफ जहां हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के लिए जानी-जाती हैं। वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। दोनों अब एक साथ नजर आ रहे हैं जिनकी जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। सपना-खेसारी के गाने ‘मटक-मटक’ (Matak-Matak) का फैंस […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Aug 22, 2022 14:53
Share :

Matak-Matak Teaser Out: एक तरफ जहां हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के लिए जानी-जाती हैं। वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। दोनों अब एक साथ नजर आ रहे हैं जिनकी जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। सपना-खेसारी के गाने ‘मटक-मटक’ (Matak-Matak) का फैंस को बहुत दिनों से इंतजार था जिसका टीजर आ गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

अभी पढ़ें सपना चौधरी का नया गाना ‘रामफल की बहू’ आउट, देख फैंस भी लगे झूमन

 

सपना चौधरी ने ‘मटक-मटक’ (Matak-Matak) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इस गाने का टीजर आ गया है। इसी के साथ जानकारी दी की पूरा गाना 19 Aug को आएगा। टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में , #Matak_Matak (Teaser) Out Now लो दोस्तों हो जाओ मटकने के लिए तेयार 19 Aug को Full Gaana लिखा। इसी के साथ उन्होंने इमोजी भी बनाया।

 

अभी पढ़ें सपना चौधरी की नखरीली अदाओं से मची सनसनी, बोलीं-तेरे नजर लग जागी

वीडियो में आप देख सकते है कि हरियाणवी और भोजपुरी का मिक्स तड़का देखने को मिल रहा है जिसपर फैंस भी थिरकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दोनों इंडियन लुक में कहर ढा रहे हैं और धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब गोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिख रहे है। ये गाना इंटरनेट पर आग लगा रहा है जिसे फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे है।

आपको बता दें, सपना और खेसारी दोनों मंझे हुए खिलाड़ी हैं और दोनों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और दोनों की जोड़ी पर्दे पर कितना तहलका मचा रही हैं। वहीं अब फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

यहाँ देखे – रोमांटिक और मजेदार वीडियो

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 17, 2022 06:25 PM