---विज्ञापन---

क्या रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बीच नहीं सब ठीक? एक्टर के इंस्टा पर शादी की तस्वीरें ना देख घबराए फैंस

Ranveer Singh DELETE Wedding Photos:बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्टर के इंस्टाग्राम से इस बात का बड़ा हिंट मिला। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि यह दोनों सितंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone KWK 7
Ranveer Singh Deepika Padukone

Ranveer Singh DELETE Wedding Photos: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं, लेकिन इस बीच अब इनके बीच अनबन की खबरों को फिर हवा मिल गई है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 5 साल पूरे हो चुके हैं और इस बीच कई बार इनके तलाक की भी हवा फैल चुकी है। अब रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा कदम उठाया है, जिसके बाद दीपिका पादुकोण और उनके बीच सब कुछ ठीक ना होने की खबरें एक बार फिर गॉसिप गलियारों में आग की तरह फैल रही हैं।

इंस्टाग्राम से नहीं वेडिंग फोटोज

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी शादी की सभी तस्वीरें नजर नहीं आ रही हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर की बाकी फोटोज मौजूद हैं, लेकिन शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से दिखाई नहीं दे रही है। रणवीर के इंस्टा पर सिर्फ जनवरी 2023 से बाद ही तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, ऐसे में ये कोई इंस्टाग्राम का ग्लिच भी हो सकता है। शादी की तस्वीरों के हटने पर एक्टर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

रणवीर सिंह का रिएक्शन 

रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से उनकी और दीपिका की शादी की तस्वीरों के अचानक गायब होने के बाद फैंस के बीच खलबली मच घई थी कि क्या उनके और दीपिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मगर अब इन अफवाहों के फैलने के बाद एक्टर की तरफ से बयान जारी किया है और साफ किया गया है कि उन्होंने अपनी शादी की फोटोज ही नहीं बल्कि साल 2023 से पहले की अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट नहीं बल्कि आर्काइव किया है।

बेबी बंप आया नजर

गौरतलब है कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और रणवीर की शादी की तस्वीरों को आर्काइव कर चुकी हैं। दीपिका के वेडिंग फोटोज को आर्काइव करने के समय भी खूब बवाल हुआ था। हालांकि, दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की फोटोज अभी भी मौजूद हैं और रणवीर के इंस्टा पर भी दीपिका के साथ साल 2023 के बाद की हर फोटो मौजूद है। इतना ही आज ही कपल की इंटरनेट पर बेबी मून की फोटोज लीक हुई थीं, जिनमें दीपिका और रणवीर शिप में नजर आ रहे थे। उनकी फोटोज को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है और वो दोनों इस समय बेबी मून का मजा ले रहे हैं।

सितंबर में आएगा नन्हा मेहमान 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज दी थी कि वो सितंबर में अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाले हैं। रणवीर और दीपिका इन दिनों अपनी लाइफ के अलग ही फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। रणवीर सिंह को बच्चों से काफी लगाव है और वो कई मौकों पर ये बात बोल चुके हैं कि उन्हें अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण की तरह ही एक क्यूट बेबी गर्ल चाहिए।

यह भी पढ़ें: सेट पर टल्ली होकर जाता था यह एक्टर, एक गलती से करियर बर्बाद, तीन साल रहा बेरोजगार

 

 

First published on: May 07, 2024 05:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.