---विज्ञापन---

YRKKH Spoiler: अभीर की मौत से टूट जाएंगी अक्षरा, कहानी में आएगा नया विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 10 October: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। अक्षरा मंडप पर बेहोश हो जाएंगी। उसके बाद सबके सामने सच आ जाएगी कि वो मां बनने वाली है। अक्षरा और अभिमन्यु के […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
pic credit : google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 10 October: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। अक्षरा मंडप पर बेहोश हो जाएंगी। उसके बाद सबके सामने सच आ जाएगी कि वो मां बनने वाली है। अक्षरा और अभिमन्यु के साथ-साथ पूरा परिवार ही इस खबर से चौक जाएगा। मंजरी बुरी तरह से इस बात से अक्षरा पर भड़क उठेगी। अक्षरा और अभिनव के बच्चे को अभिमन्यु अपना नाम देने के लिए तैयार हो जाएगा। मगर शो में जल्द ही लीप आने वाला है और उसके बाद कहानी पूरी तरह से घूम जाएगी।

यह भी पढ़ें: Jawan फेम Nayanthara के फैंस के लिए गुड न्यूज, फिल्म Baiju Bawra में आएंगी नजर?

अक्षरा की जान का दुश्मन

अभिमन्यु तो बच्चे को नाम देने के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाता है लेकिन अक्षरा शादी करने से पीछे हटती है। मगर सब लोगों के समझाने पर वो मान जाती है। अभिमन्यु की तरह ही अभीर और रूही बहुत खुश होते है कि उन्हें जल्द ही कोई छोटा भाई या बहन मिलने वाली है। वो दोनों इस खबर से काफी खुश होते है और अक्षरा को बोलते है कि वो अपने भाई और बहन का बहुत ख्याल रखेगा। मगर कहानी में नए विलेन की एंट्री होने वाली है जो अक्षरा की जान का दुश्मन होगा।

अभीर की चली जाएंगी जान (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 10 October)

कहानी में नया मोड़ आने वाला है, अभी तक अभिमन्यु की मौत की खबरें सामने आ रही थीं। मगर नई रिपोर्टस के मुताबिक, अक्षरा की जान को खतरें से बचाने के लिए अभिमन्यु और अभीर दोनों अपनी जान की बाजी लगा देंगे। हालांकि फैंस तो ऐसा नहीं चाहते हैं लेकिन आने वाले एपिसोड में अभीर की मौत हो जाएंगी। अभीर की मौत अक्षरा की जिंदगी बदल देगी। अक्षरा फिर अभिनव की बेटी को जन्म देगी।

बेटी को जन्म देगी अक्षरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 10 October)

कहानी में लीप लाने की तैयारियां चल रही हैं और लीप से पहले अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में काफी कुछ बदल जाएगा। अभिमन्यु और अभीर की मौत के बाद अक्षरा की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री होगी। वहीं, अक्षरा अपनी बेटी का नाम अपनी मां का नाम यानी नायरा रखेगी। इस तरह एक बार फिर सीरियल की कहानी घूमने वाली है और एक बार फिर अक्षरा की बेटी नायरा की कहानी लीप के बाद शुरु होगी।

First published on: Oct 10, 2023 02:03 PM