---विज्ञापन---

ट्रांसजेंडर हूं इसीलिए होटल में नहीं मिला कमरा, एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम पर छलका दर्द

Pranit Hatte Transgender Actress Case: सिने इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें डिस्क्रिमिनेशन का सामना करना पड़ा है। एक ऐसी ही एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उनको ट्रांसजेंडर होने की वजह से कमरा नहीं मिला। जानिए, पूरा मामला।

Pranit Hatte Transgender Actress Case
Pranit Hatte Transgender Actress Case

Pranit Hatte Transgender Actress Case: सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें डिस्क्रिमिनेशन का सामना करना पड़ा है। जी हां, कभी किसी एक्ट्रेस को अच्छे कपड़े ना पहनने की वजह से एंट्री नहीं मिली तो किसी को ट्रांसजेंडर होने की वजह से तो किसी को अन्य कारणों से। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक एक्ट्रेस ने बताया कि वे ट्रांसजेंडर हैं, इसीलिए उन्हें एक होटल में कमरा नहीं दिया गया। चलिए जानें, क्या है मामला, कौन है ये एक्ट्रेस और क्या हुआ इस एक्ट्रेस के साथ।

कौन है ये एक्ट्रेस

यह एक्ट्रेस कोई नहीं बल्कि मराठी एक्ट्रेस प्रणित हट्टे हैं जो कि ट्रांसजेंडर हैं। प्रणित कई मराठी सीरिज में आ चुकी हैं। Karbhari Laybhari सीरिज से मशहूर हुईं प्रणित ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ भेदभाव हुआ है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें एक होटल में सिर्फ इसीलिए कमरा देने से मना कर दिया क्योंकि वह ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा अगर ऐसा है तो हम कहां जाएं?

होटल में हुए भेदभाव का किया खुलासा

पूरी घटना की जानकारी देते हुए प्रणित ने वीडियो में बताया कि उन्होंने होटल में पहले से ही रूम बुक करवाया हुआ था, लेकिन बावजूद इसके उनको ट्रांस वूमेन होने के कारण कमरा देने से मना कर दिया गया। अभिनेत्री ने होटल का नाम बताते हुए कहा कि होटल ‘पूजा इंटरनेशनल’ में कमरा ना मिलने पर वे निराश हैं। उन्होंने कहा, मेरी बुकिंग आखिरी मिनट पर रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा, मैंने होटल स्टाफ के साथ अपने डाक्यूमेंट्स भी शेयर किए लेकिन सिर्फ जेंडर प्रेफरेंस के आधार पर कमरा देने से उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया, जेंडर के कारण कमरा देने से किया मना। उन्होंने कहा, ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को यह भी बता देना चाहिए कि हम जैसे लोग जाएं तो कहां जाएं।

नेटिजन्स ने की आलोचना

प्रणित के इस वीडियो पर नेटिजन्स ने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा, 2024 में भी यह सब होता है। एक यूजर ने कहा, होटल वालों को शर्म आनी चाहिए। वहीं एक ने कहा कि होटल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि यह मौलिक अधिकारों का हनन है। वहीं एक ने कहा कि ये ट्रांसजेंडर एक्ट 2019 का उल्लंघन है। वहीं एक ने कहा कि पुलिस के पास जाकर शिकायत करनी चाहिए, संविधान के अनुसार लिंग के आधार पर भेदभाव करना अपराध है।

आपको बता दें, प्रणित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी खूब वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस लैला खान कौन? जिनकी हत्या में 13 साल बाद सोतेले पिता को ठहराया दोषी, कैसे किया कत्ल? 

First published on: May 10, 2024 07:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.