---विज्ञापन---

Benefits Of Giloy: दिल को दुरुस्त रख डायबिटीज करे कंट्रोल, गिलोय के सेवन से मिलते हैं अचूक लाभ

Benefits Of Giloy: गिलोय मे कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। बरसात का महीना शुरू हो गया है जिसमें कई सारी बीमारी अपने पैर पसारने लगती हैं। ऐसे में गिलोय इन परेशानियों का हल बन सकता है। गिलोय की जड़ से लेकर […]

Benefits Of Giloy, Benefits Of Giloy In Hindi, Benefits Of Giloy Leaves, How To Use Giloy Leaves, Health Tips

Benefits Of Giloy: गिलोय मे कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। बरसात का महीना शुरू हो गया है जिसमें कई सारी बीमारी अपने पैर पसारने लगती हैं। ऐसे में गिलोय इन परेशानियों का हल बन सकता है।

गिलोय की जड़ से लेकर तना और पत्तियां सभी बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। गिलोय का इस्तेमाल कई सारी दवाइयों में किया जाता है।

कुछ लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसके चूर्ण का सेवन करते हैं। आज हम आपको गिलोय से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी मुसीबतें

गिलोय से मिलेंगे ये फायदे

1. दिल को रखे दुरुस्त  Benefits Of Giloy 

गिलोय के सेवन से हमारा दिल दुरुस्त रहता है। अगर आप अपने दिल को ठीक रखना चाहते हैं तो इसका सेवन करें। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।

2. खून की कमी को दूर करता है

जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए भी गिलोय का सेवन लाभकारी होता है। गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में बेहद फायदा देता है और इसके सेवन से खून की कमी भी दूर हो सकती हैं।

3. पेट को रखता है ठीक

गिलोय में मौजूद तत्व पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आप अपने पेट की परेशानी से निजात पाना चाहते हैं तो गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

4. डेंगू से करता है बचाव Benefits Of Giloy 

अगर किसी को डेंगू हो जाता है, तो उसके लिए गिलोय बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से निजात दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई और फायदे भी देता है।

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इन चीजों से बनाएं दूरी, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

5. डायबिटीज में भी करता है फायदा

जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए भी गिलोय एक बढ़िया ऑप्शन हैं। इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज को दूर रखने में मदद करते हैं और शरीर को फायदा देते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अभी पढ़ें फिटनेस और हेल्‍थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 25, 2023 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.