---विज्ञापन---

बहन परिणीति और जीजू राघव से मिलने दिल्ली पहुंची ‘देसी गर्ल’! सामने आया Priyanka Chopra का वीडियो

Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Viral Video) का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में भारत आई थीं। देसी गर्ल ‘मियामी’ फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहीं। इसके अलावा प्रियंका ने कई लोगों से मीटिंग भी की। […]

priyanka chopra

Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Viral Video) का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में भारत आई थीं। देसी गर्ल ‘मियामी’ फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहीं। इसके अलावा प्रियंका ने कई लोगों से मीटिंग भी की। देसी गर्ल को कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वीडियो देखकर यह कहा जा रहा है कि प्रियंका दिल्ली से निकली हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 छोड़ना चाहती हैं Priyanka Chopra‍ की बहन Mannara! बिग बॉस से कन्फेशन रूम बुलाने की लगाई गुहार

विरल भयानी ने साझा किया वीडियो (Priyanka Chopra Viral Video)

इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जीजा और परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा से मुलाकात करेंगी। उनका यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि वह दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। मगर प्रियंका के तरफ इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि वो परी और राघव से मिलने आई हैं।

परिणीति और राघव चड्ढा से मिली प्रियंका (Priyanka Chopra)

बता दें कि प्रियंका अपनी बहन की शादी में भारत नहीं आ पाई थीं। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि वर्क कमिटमेंट के चलते वह अपनी प्यारी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आने के बाद यह कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी परिणीति चोपड़ा और जीजा राघव चड्ढा से मिलने आई थीं।

पति और बेटी के बगौर आईं भारत (Priyanka Chopra) 

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर नेटिजंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस संग उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस के भारत नहीं आए हैं, यह वजह है कि देसी गर्ल जल्द ही विदेश लौट जाएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखरी बार सिटाडेल में नजर आई थीं।

First published on: Nov 02, 2023 04:07 PM