---विज्ञापन---

जब अपने असली नाम से आवर्ड भी नहीं ले पाईं थी ये एक्ट्रेस, शूटिंग के लिए होटल को बनाया था घर तो चेहरे पर उगाने पड़े बाल…

Mona Singh Jassi Jaissi Koi Nahin Serial : क्या आपको टीवी पर आने वाला शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ याद है। एक समय था जब इस सीरियल को लोग खूब पसंद करते थे। साल 2003 में आए इस शो ने खूब पॉपुलेरिटी हासिल की थी। इस सीरयल कहानी सभी दर्शकों को बेहद पसंद आती थी। […]

Mona Singh Jassi Jaissi Koi Nahin Serial
Image Credit : Google

Mona Singh Jassi Jaissi Koi Nahin Serial : क्या आपको टीवी पर आने वाला शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ याद है। एक समय था जब इस सीरियल को लोग खूब पसंद करते थे। साल 2003 में आए इस शो ने खूब पॉपुलेरिटी हासिल की थी। इस सीरयल कहानी सभी दर्शकों को बेहद पसंद आती थी। एक्ट्रेस मोना सिंह ने इस शो से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो में एक्ट्रेस जिस किरदार को निभा रही थी उसके लिए उन्हें काफी मश्कत करनी पड़ती थी। मोना को बदसूरत दिखने के लिए उन्हें सजने संवरने से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी।

मेन अट्रैक्शन थी ‘जस्सी’ (Mona Singh Jassi Jaissi Koi Nahin Serial)

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17: अंकिता को ‘गधी’ समझते हैं विक्की! बिग बॉस के घर में हद से ज्यादा बिगड़ रहे कपल के रिश्ते

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल की कहानी सभी का दिल छूने वाली थी। यही वजह है कि सभी दर्शक इस शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस शो की कहानी जस्सी के ही इर्द गिर्द घूमती थी। इस शो का मेन अट्रैक्शन ही ‘जस्सी’ थी उनका किरदार हर किसी के दिल पर राज करता था।

शूटिंग के दौरान होटल में रहती थी मोना (Mona Singh Jassi Jaissi Koi Nahin Serial)

ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि इस शो के दौरान मोना पर काफी बंदिशे थी। सभी जानते हैं कि, रियाल लाइफ में मोना बेहद खूबसूरत हैं लेकिन इस शो में मोना सिंह के रियाल फेस को इस तरह का लुक दिया जाता था कि वो बहुत ही अनप्रेंजेंटेबल लड़की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मोना सिंह ने बताया था कि, उन्हें वैक्सिंग करवाना, अपर लिप करवाना भी अलाऊ नहीं था। उनके फेस पर एक्सट्रा बाल लगाए जाते थे। उनकी पहचान लीक न हो जाए इसलिए उन्हें अपने घर तक रहने को मना किया गया था। एक्ट्रेस को होटल में रहना पड़ता था, वो वहीं से शूट पर जाती थीं। उन्हें जो गाड़ी लेने आती थी वो भी रोज अलग-अलग होती थी।

वहीं मोना सिंह की पहचान पता लगने के डर से मिडिया के चैलेंज के बीच मोना सिंह को अपना अवॉर्ड भी असल नाम से नहीं मिला था। बल्कि अपने ऑन स्क्रीन नाम जसमीत वालिया के नाम से ही उन्होंने अवॉर्ड लिया था।

First published on: Nov 03, 2023 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.