---विज्ञापन---

Leo Box Office Collection Day 8: थम रहा विजय की ‘लियो’ का क्रेज! 8वें दिन गिरी फिल्म की कमाई, इतना रहा कलेक्शन

Leo Box Office Collection Day 8: साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहता है। बच्चे हों या बड़े सभी को मूवी का कमाल का एक्शन पसंद आता है। अब एक बार एक्शन से भरपूर फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मार दी है। फिल्म अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। बॉलीवुड […]

Leo Box Office Collection Day 8
Social Media

Leo Box Office Collection Day 8: साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहता है। बच्चे हों या बड़े सभी को मूवी का कमाल का एक्शन पसंद आता है। अब एक बार एक्शन से भरपूर फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मार दी है। फिल्म अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त (Sanjay Dutt) और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मच अवेटेड फिल्म ने 19 अक्टूबर को धमाकेदार एंट्री से बॉक्स ऑफिस हिला दिया। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है।

8वे दिन इतना रहा कलेक्शन (Leo Box Office Collection Day 8)

थलापति विजय और संजय दत्त की फिल्म ‘लियो’ ने 19 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में एक्शन की भरमार है, क्योंकी संजय दत्त ने खलनायक वाले रोल से फिल्म में झंडे ही गाड़ दिए हैं। जिस तरह फिल्म ने अपनी ओपनिंग की है, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, लियो ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 265.60 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की अब तक की कमाई

Day 1- 64.8 करोड़
Day 2- 35.25 करोड़
Day 3- 39 करोड़
Day 4- 40 करोड़
Day 5- 35 करोड़
Day 6- 28 करोड़
Day 7- 13 करोड़
Day 8- 10.25 करोड़
टोटल कलेक्शन- 265.60 करोड़

कई फिल्मों को हटाया रास्ते से (Leo Box Office Collection Day 8)

लियो की आंधी इतनी तेज है कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कई फिल्में इसके रास्ते से हट गई हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान सहित फुकरे 3, गणपत और यारियां 2 है। हालांकि गणपत अभी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन दिव्या खोसला कुमार की यारियां 2 का तो हाल बेहाल हो गया है। आलम ये है कि फिल्म को ऑडियंस ही नहीं मिल रही है।

संजय दत्त का है दमदार रोल

संजय दत्त ने ‘KGF 2’ में भी नेगेटिव रोल से गदर मचा दिया था, वहीं इस बार भी ‘लियो’ में अपने धांसू रोल से सबके दिल को दहला दिया है। फैंस को संजू बाबा को रोल काफी पसंद आ रहा है। अगर आपको यकीन नहीं तो एक बार थिएटर में जाकर जरूर देखें।

लियो की स्टारकास्ट (Leo Box Office Collection Day 8)

बात लियो की स्टारकास्ट की करें तो इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति लीड रोल में हैं। वहीं एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस मूवी में तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद मेन रोल में नजर आए हैं। बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले संजय दत्त ने भी इस फिल्म से साउथ डेब्यू किया है। फिल्म में संजय दत्त ने विलेन का धांसू रोल अदा किया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ललित कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने फिल्म निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें- Pooja Batra Birthday: कभी Akshay Kumar के प्यार में थी Pooja Batra, धोखा मिलने पर जल्द कर ली शादी

First published on: Oct 27, 2023 07:39 AM