---विज्ञापन---

आखिर क्यों माधुरी दीक्षित ने रिजेक्ट की यश चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या की फिल्में?

Madhuri Dixit Rejected Big Movie: चलिए जानते हैं, वह कौन सी फिल्में हैं जो ब्लॉकबस्टर पर सुपरहिट साबित हुई, जिन्हें आज भी याद किया जाता है लेकिन माधुरी दीक्षित ने इन फिल्मों को करने से मना कर दिया था। आखिर क्यों?

Madhuri Dixit Rejected Big Movie
Madhuri Dixit Rejected Big Movie

Madhuri Dixit Rejected Big Movie: धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की ना सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं बल्कि वह कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में भी दे चुकी हैं। माधुरी की स्क्रीन पर प्रजेंस ही फिल्म को हिट करने के लिए काफी होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं, माधुरी दीक्षित ने बहुत सी फिल्मों को करने से मना कर दिया था। जानिए कौन सी फिल्में थी ये, किन निर्देशकों की थी और क्यों माधुरी दीक्षित ने इन्हें करने से मना किया।

खामोशी

संजय लीला भंसाली की फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल में सलमान खान, नाना पाटेकर के साथ माधुरी दीक्षित को भी संपर्क किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी के पास डेट्स की कमी थी तो मनीषा कोइराला को यह फिल्म दी गई।

डर

क्या आप जानते हैं यश चोपड़ा की फिल्म डर में किरण का किरदार माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर गड़ा गया था। लेकिन माधुरी के पास डेट्स की कमी होने के कारण उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। इसके बाद यश चोपड़ा ने इस भूमिका के लिए जूही चावला से संपर्क किया।

हम साथ साथ हैं

माधुरी दीक्षित ने सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में एक भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। दरअसल, माधुरी दीक्षित का शेड्यूल उस समय बहुत बिजी था। इस वजह से वह इस पारिवारिक कहानी के लिए हां नहीं भर पाई।

बाजीगर

अब्बास मस्तान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान और काजल के साथ माधुरी दीक्षित को भी लिया जाना था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि सीमा की भूमिका के लिए उन्हें 25 लाख रुपए की पेशकश की गई थीं तो माधुरी ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था क्योंकि वह सहायक भूमिका नहीं निभाना चाहती थी तो माधुरी के बदले शिल्पा शेट्टी को फिल्म में लिया गया था।

दामिनी

मीनाक्षी शेषाद्रि और सनी देओल स्टारर फिल्म दामिनी को भी पहले माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया था लेकिन उनके पास डेट्स की कमी थी, जिसकी वजह से उन्होंने यह फिल्म को मना कर दिया।

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म में माधुरी दीक्षित को पहले साइन किया गया था लेकिन डेट्स क्लैश होने की वजह से माधुरी को यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।

1942 ए लव स्टोरी

अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ की इस फिल्म में भी माधुरी को अप्रोच किया गया था लेकिन उनका शूटिंग शेड्यूल बिजी होने के कारण वह अपना समय नहीं निकाल पाईं तो मनीषा कोइराला को इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

चांदनी

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म चांदनी में विनोद खन्ना और श्रीदेवी थे। इसके साथ ही एक भूमिका के लिए माधुरी दीक्षित को भी संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने भूमिका छोटी होने के कारण प्रस्ताव ठुकरा दिया था। नतीजन, जूही चावला से इसके संपर्क किया गया था।

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस हफ्ते होगी Ed Sheeran की एंट्री, जानें कौन है ये!

First published on: May 16, 2024 06:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.