---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धोखाधड़ी केस में अक्षरा होगी गिरफ्तार, शादी से पहले होगा जमकर ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 24 October 2023: एक शख्स अभि के हाथ से मंगससूत्र लेकर भाग जाता है और फिर पुलिस कोर्ट पहुंच जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
pic credit: Google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 24 October 2023: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है और इस समय अक्षरा और अभिमन्यु की कोर्ट मैरिज का ड्रामा देखने को मिल रहा है। अक्षरा के साथ अभिमन्यु की शादी को लेकर उसके घरवाले काफी खुश है और वो दोनों की शादी में उनका साथ भी दे रहे हैं, मगर अभिमन्यु की मां मंजरी इस शादी के खिलाफ है। अब शादी को रोकने के लिए मंजरी ने पार्थ के साथ मिलकर बड़ा खेल रचा है।

यह भी पढ़ें: Anjali Chaudhary Viral Video: हॉट डांस देख सपना को जाएंगे भूल, डांसर के ठुमकों ने उड़ाया गर्दा

मंजरी के पास पहुंचा अभिमन्यु (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 24 October 2023)

भले ही मंजरी उसकी और अक्षरा से शादी से खुश नहीं है लेकिन उसके बावजूद रात को उससे आशीर्वाद लेने आएगा। वो अपनी मां को किसी भी हाल में दुखी नहीं करना चाहता है और वो मंजरी के पैर छूता है। शेफाली फिर उसके पास आकर अभि से कहती है कि वो उसकी शादी पर अपनी नई लाइफ पर ध्यान दे। अगले दिन अक्षरा और अभिमन्यु दोनों खुश होते है क्योंकि फाइनली उनकी शादी का दिन आ गया है। शादी को लेकर अक्षरा और अभि के साथ अभीर और रूही भी बहुत खुश हैं।

मंगलसूत्र हुआ चोरी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 24 October 2023)

आरोही शादी के लिए अक्षरा को तैयार करती है और कायरव अभिमन्यु को तैयार करता है। परिवार के सभी लोग खुश हैं। इस बीच मनीष मंजरी को फोन करता है लेकिन मंजरी बहुत गलत तरीके से मनीष से बात करती है और पहचानने से इंकार कर देती है। अक्षरा और अभिमन्यु कोर्ट पहुंच जाते है क्योंकि वो दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले है। कोर्ट के बाहर से कोई अभिमन्यु के हाथ से मंगलसूत्र लेकर भाग जाता है और फिर कायरव और अभिमन्यु उसके पीछे भागते है और उसे पकड़ लेते है। कायरव तो उस पर गुस्सा करने लगता है लेकिन अभि उसे रोककर बोलता है कि पहले पूछों आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

अक्षरा होगी गिरफ्तार

वो शख्स उसे बताता है कि वो शादी करने जा रहा है लेकिन उसके पास मंगलसूत्र नहीं है। इस पर अभिमन्यु उसे जाने देता है और अक्षरा के पास अंदर आकर सबको बाहर जो हुआ बताता है। तभी अभिमन्यु के घर से शेफाली का गिफ्ट आता है और अक्षरा उसे खोलकर देखती है तो उसमें मंगलसूत्र निकलता है तो उसमें एक लेटर लिखा होता है कि मंगलसूत्र हमेशा ससुराल से ही आता है। अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की रस्में शुरू होती है जो जैसे ही वो दोनों मैरजि सर्टिफेट पर साइन करने जाते है तभी पुलिस आ जाती है और अभिमन्यु से कहती है कि इन पर धोखेधड़ी का आरोप है और हम इन्हें गिरफ्तार करने आए हैं। ये सुनकर सबके होश उड़ जाते है और अभिमन्यु मुड़कर अक्षरा को देखने लगता है। अब आने वाले एपिसोड में देखने होगा कि मंजरी की इस नई चाल से अक्षरा और अभिमन्यु कैसे निकलते हैं और उनकी शादी कैसे होगी।

First published on: Oct 24, 2023 01:47 PM