---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 1 October: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी रोकने के लिए मंजरी मिलाएंगी मुस्कान से हाथ!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 1 October: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और दोनों अपने पुराने दिनों की याद आ रही हैं। वहीं, अब कहानी में नया ट्विस्ट आ […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
pic credit: Google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 1 October: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और दोनों अपने पुराने दिनों की याद आ रही हैं। वहीं, अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है कि अक्षरा अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है और अभिमन्यु उन दोनों के बेबी को अपना नाम देने के लिए तैयार है लेकिन इस बात से मंजरी खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें: बोल्ड Divorce फोटोशूट से रातोंरात मशहूर हो गई थी ये एक्ट्रेस, पति की फोटो को पैरों तले रौंद मनाया जश्न

सुजीत करेगा आरोही को टच

अक्षरा और अभि की शादी के लिए मंजरी का कजिन भाई सुजीत आएगा। मेंहदी की रस्मों में सुजीत आरोही को गलत तरीके से टच करेगा। इस वजह से आरोही चुपचाप मेंहदी की रस्म से जाने लगेगी। अक्षु उसे जाते देख लेगी जिसके बाद वो उससे बात करेगी। अक्षरा को आरोही बता देगी कि सुजीत की वजह से वो हॉल से गई थी। इसके बाद अक्षरा सुजीत को कोल्ड लुक देते हुए अपनी बहन को अंदर ले जाएगी। मेहंदी की रस्मों में ही अक्षरा की प्रेग्नेंसी के बारे में सबको पता चल जाएगा।

अभिमन्यु ने देगा बच्चे को अपना नाम

अभिमन्यु को जब अक्षरा के मां बनने जा पता चलेगा तो वो पहले तो उसे लगेगा कि अक्षरा उससे प्यार नहीं करती है और ना शादी करना चाहती है। मगर फिर अभिमन्यु को एहसास होगा और वो अभिनव के बच्चे को अपना नाम देने को तैयार हो जाएगा। वो सोचता है कि उसे उसकी गलती सुधारने का दूसरा मौका मिला है। इसलिए वो अक्षरा के बच्चे को अपना नाम देने का फैसला करेगा। मगर मंजरी उसके इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है और किसी दूसरे के बच्चे को अपना पोता मानने के लिए भी तैयार नहीं है। मगर अभिमन्यु के फैसले से अक्षरा को बहुत खुशी होगी। उसे एक बार फिर अभि पर प्यार आने लगेगा।

मुस्कान-मंजरी मिलाएंगी हाथ

अभिमन्यु अबीर से मिलने उसके घर जाएगा। जहां वो गलती से अक्षरा के रूम में चला जाएगा। वो उसे अबीर समझकर आई लव यू बोलेगा और उसे किस करने वाला होगा, तभी अक्षरा पलट जाएगी और अबीर रूम में आ जाएगा। अचानक अबीर को देखकर अभिमन्यु बेड से गिर जाएगा। अगले दिन अक्षरा और अभिमन्यु मंदिर जाएंगें। जहां वो दोनों अपने पुराने दिन याद करेंगे। वहीं, आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मंजरी और मुस्कान दोनों एक हो जाएंगी। ताकि वो मिलकर अक्षरा और अभिमन्यु की शादी को तोड़ने में कामयाब हो।

First published on: Oct 01, 2023 12:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.