TV Actress Neha Bagga ties knot with Resty Kamboj: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गुपचुप शादी रचाने का तो जैसे एक ट्रेंड शुरू हो गया है। हर कोई इंटीमेट वेडिंग करके सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपनी शादी की न्यूज देता है। इसी राह पर चलते हुए अब टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस नेहा बग्गा(Neha Bagga) ने भी अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज(Resty Kamboj) से गुपचुप शादी रचा ली है।
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, दीवाली से एक दिन पहले फेमस एक्टर-कॉमेडियन का निधन
शिमला में रचाई शादी (TV Actress Neha Bagga ties knot with Resty Kamboj)
नेहा बग्गा(Neha Bagga) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपल ने शिमला में अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। पिंक कलर के शादी के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
गुलाबी लहंगे में बनीं दुल्हन (TV Actress Neha Bagga ties knot with Resty Kamboj)
बता दें कि रेस्टी और नेहा लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिसके बाद कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने आखिरकार शादी कर ली है। कपल ने 9 नवंबर को शादी है। एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमेशा के लिए 9-11-2023’। शादी में नेहा ने हेवी ज्वैलरी और लाल चूड़ा से अपने लुक को कंप्लीट किया है और उनका न्यूड मेकअप तो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
सितंबर में हुई थी सगाई
कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और बधाइयों का तांता लग गया है। नेहा के पोस्ट पर श्रद्धा आर्या, श्रेणु पारीख, रश्मि देसाई, कृतिका सेंगर, किश्वर मर्चेंट, शरद केलकर, उर्वशी ढोलकिया जैसे तमाम टीवी सेलेब्स ने कॉमेंट कर उन्हें शादी की बधाई दी है। बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दोनों ने सगाई की थी। रेस्टी ने टर्की में नेहा को प्रपोज किया था।