---विज्ञापन---

KBC 15: 7 करोड़ जीतने से चूक गए Jaskaran Singh, क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

Kaun Banega Crorepati 15: टीवी जगत का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के सीजन 15 को जसकरण के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया। अब तक इस मोस्ट पॉपुलर शो में […]

Kaun Banega Crorepati 15
pic credit: Google

Kaun Banega Crorepati 15: टीवी जगत का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के सीजन 15 को जसकरण के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया। अब तक इस मोस्ट पॉपुलर शो में तमाम कंटेस्टेंट्स लाखों रुपये जीत चुके हैं। हालांकि 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण 7 करोड़ के आखिरी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। चलिए हम आपको बताते है कि आखिर वो कौन-सा सवाल था जिसका जवाब नहीं दे पाए जसकरण।

यह भी पढ़ें: भरी महफिल में Vijay Varma ने उड़ाया Kareena Kapoor का मजाक, सैफ के लिए भी कह दी बड़ी बात

पहले करोपति बने जसकरण

कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 खबरों में बना हुआ है क्योंकि इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। पंजाब के जसकरण सीजन 15 के पहले करोपति बन गए हैं। हालांकि वे 7 करोड़ के सवाल पर अटक गए और इस धनराशि को जीतने से चूक गए। क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

7 करोड़ के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जसकरण से 7 करोड़ का सवाल पूछा। इस सवाल पर हर किसी की नजरें अटकी हुई थीं। सवाल 7 करोड़ का था कि- पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के श्राप के कारण सौ साल तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?

क्षेमधुरि
धर्मदत्त
मीताध्वज
प्रभंजना

जसकरण ने किया क्विट

अमिताभ बच्चन द्वारा 7 करोड़ का सवाल रखने के बाद हॉट सीट पर बैठे जसकरण काफी कंफ्यूज नजर आए। वो काफी देर तक तो सवाल के जवाब को लेकर अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते रहे, मगर आखिर में उन्होंने 1 करोड़ जीतकर गेम को क्विट करने का फैसला लिया। जसकरण को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने ज्यादा ना सोचते हुए शो को 1 करोड़ की राशि के साथ क्विट करना ही ठीक समझा।

सवाल का सही जवाब

जसकरण के शो को क्विट करने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि अगर वे 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब देते तो क्या होता। इस पर जसकरण ऑप्शन सी यानी मीताध्वज चुनते हैं। अमिताभ फिर उन्हें बताते है कि अगर वो ऑप्शन सी चुनते तो वो गलत होता क्योंकि इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन डी यानी प्रभंजना है।

First published on: Sep 06, 2023 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.