---विज्ञापन---

’12वीं फेल’ OTT Release को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, जानें पूरी डिटेल

12th Fail OTT Release: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ ने 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने उम्मीदों से ऊपर जाकर कमाई की और अच्छा प्रदर्शन किया। विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की निर्देशित मूवी में विक्रांत मैसी के साथ मेधा शंकर (Medha Shankar) ने भी शानदार एक्टिंग […]

12th Fail OTT Release, 12th Fail, Vikrant Massey, Vidhu Vinod Chopra, Medha Shankar

12th Fail OTT Release: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ ने 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने उम्मीदों से ऊपर जाकर कमाई की और अच्छा प्रदर्शन किया। विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की निर्देशित मूवी में विक्रांत मैसी के साथ मेधा शंकर (Medha Shankar) ने भी शानदार एक्टिंग की है। फिल्म को ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म के ओटीटी रिलीज (12th Fail OTT Release) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि ऑडियंस के लिए ये फिल्म कब ओटीटी पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: देखना चाहते हैं OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं Web Series, तो ये रही लिस्ट

 छात्रों के जीवन की सच्चाई को दर्शाती है फिल्म  (12th Fail OTT Release)

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ में लीड रोल विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने निभाया है। इस फिल्म में छात्रों के जीवन की उस सच्चाई को दर्शाया गया है जो फेल होने के बाद भी वापस परिश्रम कर UPSC की परीक्षा की तैयारी करते हैं और सफलता पाते हैं। फिल्म को अब रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी कमाई अच्छी हो रही है। अब तक ’12वीं फेल’ 23.05 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर चुकी है।

ऑडियंस को ओटीटी पर है इंतजार

ऐसी ऑडियंस भी है जिसे फिल्म की कहानी पसंद आई है। लेकिन थिएटर्स पर वो न जा सके। अगर आप भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि, इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ’12वीं फेल’ आने वाले साल तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी।

फिल्म की सफलता के लिए रखी गई थी पार्टी  (12th Fail OTT Release)

मेकर्स ने फिल्म कामयाबी के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी, जिसमें विघा बालन से लेकर विक्रांत मैसी, मेधा शंकर भी शामिल हुए थे। इसके अलावा कमल हासन, ऋषभ शेट्टी, संजय दत्त, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने भी फिल्म की खूब तारीफ की।

First published on: Nov 07, 2023 09:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.