---विज्ञापन---

Winter Problems: ठंड से सूज गई है हाथ-पैरों की उंगलियां, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Winter Problems: इन दिनों ठंड (Winter) अपने चरम पर है। पूरे उत्तर भारत को सफेद कोहरे के चादर ने अपने आगोश में ले रखा है। ठंड की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सर्दी का आलम ये है कि लोगों को सर्दी-जुकाम, शरीर में अकड़न, कमर दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि समस्या […]

winter problems
winter problems

Winter Problems: इन दिनों ठंड (Winter) अपने चरम पर है। पूरे उत्तर भारत को सफेद कोहरे के चादर ने अपने आगोश में ले रखा है। ठंड की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सर्दी का आलम ये है कि लोगों को सर्दी-जुकाम, शरीर में अकड़न, कमर दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि समस्या हो रही हैं। कई लोगों को तो ठंड की वजह से हाथ पैर की उंगलियों में सूजन (Swelling Hands And toes) आ जाती है।

Winter Sweating Problem: सर्दियों में भी आ रहा है पसीना तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये बीमारियां

दरअसल हाथ पैर की उंगलियों की सूजन बड़ी कष्टकारी होती है। इसके कारण उसमें खुजली भी होने लगती है, और कई बार तो खून आ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ खास और कारगर घरेलू टिप्स लेकर आये हैं।

लहसुन और सरसों का तेल

सर्दियों के मौसम में हाथ-पैरों की उंगलियों की सूजन बहुत ही कष्टकारी होती है। इसमें होने वाली खुजली कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है की खून आने लगता है। अगर आप इस सूजन से छुटकारा चाहते हैं तो लहसुन और सरसों का तेल आपका लिए अच्छा है। इसके लिए लहसुन को छीलकर उसे सरसों के तेल में डालकर पका लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर गुनगुने तेल से मालिश करें। आपको ऐसा दिन में 3 -4 बार करना है। इससे धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।

Back Pain Problem: नमक से करें कमर की सिकाई, मिलेगा दर्द में आराम

सरसों का तेल

हाथ-पैरों में उंगलियों में आई सूजन को कम करने के लिए आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल को गुनगुना कर लें और फिर सूजन वाली जगह पर मालिश करें। इस काम को दिन में 4 -5 बार दोहराएं। अगर उंगलियों में सूजन की वजह से गांठ पड़ गई है तो तेल से हल्के हाथ से मालिश करें।

हल्दी और तेल

अगर आप सर्दी की वजह से सूजी हुई उंगलियों की वजह से सो नहीं पा रहे हैं तो हल्दी वाला तेल आपके लिए काफी कारगर है। इसके लिए एक कटोरी में तेल लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अच्छे से पका लें। जब ये अच्छे से पक जाये तो गैस को बंद कर दें। और हल्का गुनगुना होने पर सूजन वाली जगह में लगाएं। इससे आपको सूजन से आराम मिलेगा।

Fatty liver problem: फैटी लिवर प्रॉब्लम से हैं परेशान, तो आजमाएं ये तीन आयुर्वेदिक उपाय

गर्म पानी

वैसे तो लोग सर्दी में ठंडे पानी को छूने से परहेज करते हैं। लेकिन वो लोग जिन्हें ठंड की वजह से हाथ पैरों में सूजन की समस्या है खास तौर पर ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको बता दें कि थोड़े तेज गुनगुने पानी से सूजन वाली जगह पर सिकाई करने से सूजन कम हो जाती है और आपको आराम मिलता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Jan 13, 2023 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.