Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Fatty liver problem: फैटी लिवर प्रॉब्लम से हैं परेशान, तो आजमाएं ये तीन आयुर्वेदिक उपाय

Fatty liver problem: आज के समय में गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर (Fatty liver problem) की समस्या एक आम बात हो गई है। फैटी लिवर की समस्या वो समस्या होती है जब आपके लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। जो लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं उन लोगों […]

Fatty liver problem
Fatty liver problem

Fatty liver problem: आज के समय में गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर (Fatty liver problem) की समस्या एक आम बात हो गई है। फैटी लिवर की समस्या वो समस्या होती है जब आपके लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। जो लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं उन लोगों को फैटी लिवर की समस्या ज्यादा परेशान करती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जो लोग शराब पीते हैं उन्ही को ये दिक्कत होती है अन्य लोगों को भी इस दिक्कत ने बहुत परेशान कर रखा है। फैटी लिवर होने पर उसमें सूजन आ जाती है और बहुत दर्द भी होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाये तो कई बार ये समस्या गंभीर रूप भी ले लेती ही और ऐसे में लापरवाही की वजह से जान जाने का भीं खतरा बढ़ जाता है। हम आपको बताते हैं की आयुर्वेद की मदद से भी फैटी लिवर का इलाज किया जा सकता है। जानते हैं कौन से हैं वो आयुर्वेदिक नुस्खे।

एलोवेरा
एलोवेरा को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों का फैटी लिवर हो उन लोगों के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत अच्छा होता है।   बता दें कि, एलोवेरा एक प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर है जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और फैटी लिवर की बीमारी के इलाज में मदद कर सकता है। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।

अभी पढ़ें –Winter Healthy Super Food Recipe: सर्दियों में करनी है इम्युनिटी बूस्ट,तो बनायें दादी-नानी की हल्दी वाली ये डिश

गिलोय
गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। जिसे लिवर से जुड़ी समस्या हो उसके उसके लिए गिलोय बहुत कारगर होता है। बता दें कि गिलोय एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। आप गिलोय को गर्म पानी के साथ एक चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपका फैटी लिवर नॉर्मल हो जायेगा।

अभी पढ़ें –Jaggery Flavored Healthy Milk: सर्दियों में बनायें गुड़ फ्लेवर वाला हेल्दी दूध, बच्चे हो या बड़े सभी करेंगे पसंद

आंवला
आंवला बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाता है, ये हमारी इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन और लिवर से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।आंवले का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। कमजोर पाचन और लिवर से जुड़ी समस्याओं में आंवला का सेवन बहुत लाभकारी होता है। फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए आप सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता 

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 05, 2023 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.